किसान ने ललकारा, तभी युवकों ने लगाई दौड़
पुलिस के मुताबिक तुषार सहित अन्य तीन लड़के जिनकी उम्र भी १५ से १७ साल केे बीच थी। यह किसान के बगीचे में संतरे तोडऩे गए थे। इन्होंने संतरे तोडऩे के बाद उसकी पोटली बांध ली थी। तभी वहां किसान डालू भी पहुंच गया। उसने आवाज देकर ललकारा। इसी दौरान लड़के भागने लगे। कुमरावत ने 12 बोर की बदूंक से हवाई फायर किया। इसमें एक गोली तुषार लगी। जिसके छर्रे तुषार की कमर और पैर में फंस गए। इससे वह जमीन पर ही बेसुध होकर गिर गया।

घटना के बाद किसान फरार
इधर, फायर होते ही गोली नाबालिग को लगी, तो किसान भाग खड़ा हुआ। उसके बाद जो लड़के तुषार के साथ गए थे, उन्होंने गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में सूचना मिलने पर बरुड़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सीधे जिला अस्पताल लाया गया। घायल तुषार के पिता धर्मेंद्र का कहना है कि उनका बेटा और अन्य तीन लड़के संतरे खाने के लिए गए थे। वह कोई चोर नहीं। इतनी से बात पर उनके बेटे को बगीचे के मालिक ने गोली मार दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बरुड़ टीआई टीआर पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां से घायल तुषार को अस्पताल भेजा गया। वही बगीचे के मालिक आरोपी डालू की तलाश की जा रही है। पटेल के मुताबिक जिस बंदूक से फायर किया, वह लाइसेंसी है। मंगलवार को एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकि से जांच करेंगे।