scriptगोडाउन में आग लगने से केटरिंग का सामान जलकर खाक | fire broke catering Godown | Patrika News

गोडाउन में आग लगने से केटरिंग का सामान जलकर खाक

locationखरगोनPublished: May 24, 2020 08:05:08 pm

राजस्व कॉलोनी में हुई घटना, आग की लपटे देखकर घबराए लोग, दमकल की मदद से पाया काबू

fire broke catering Godown

गोडाउन के अंदर से उठती आग की लपटें।

खरगोन.
गर्मी बढऩे के साथ ही आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। शनिवार दोपहर को बिस्टाना नाका क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां एक गोडाउन में अचानक आग लग गई। गोदाम में कटेरिंग का सामान भरा हुआ था। इसके चलते पूरा का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार कॉलोनी में आबादी क्षेत्र से दूर बने शुभ केटरर्स के गोदाम में दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच अचानक आग लग गई। गोदाम के मालिक जितेंद्र परमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पड़ोसियों द्वारा दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और नपा फायर बिग्रेड को सूचना दी। नगर पालिका से दो बार दमकल पानी लेकर आया और डाला गया। तब कही जाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान आग से गोडाउन में रखा डेकोरेशन और केटरिंग का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि उसमें एल्यूमिनियम के बड़े-बड़े तपेले भी जलकर पिघल गए। आगाजनी से ९ से १० लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
दो महीने से बंद कारोबार, आग का संकट
परमार ने बताया कि इस साल लॉक डाउन के चलते शादी- ब्याह के आयोजन नहीं हुए। इससे कारोबार भी बंद रहा। सुबह शाम कर्मचारी या फिर मैं स्वयं गोदाम पर पहुंचकर साफ-सफाई करते थे। शनिवार को भी सुबह सफाई कर कर्मचारी आया गया था। वहीं दोपहर में यह घटना हो गई। आग के कारण सारा सामान जल गया।
धुआं और लपटे देख घबराए लोग
आग ने हवा के साथ भीषण रूप ले लिया था। जिसके चलते गोदाम से आग की लपेटे उठ रही थी। वहीं धुआं भी निकल रहा था। जिसे देखकर लोग घराब गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो