scriptनिमाड़ में आसमान से पानी की जगह बरस रही आग, बढ़ी मुश्किलें | Fire raining instead of water from the sky in Nimar | Patrika News

निमाड़ में आसमान से पानी की जगह बरस रही आग, बढ़ी मुश्किलें

locationखरगोनPublished: Jul 07, 2021 07:13:48 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

-एक दशक बाद जुलाई का महीना मई-जून की तरह तपा, रास्ता भटका मानसून-जिले में कहीं बारिश कहीं सूखा, किसान परेशान

Fire raining instead of water from the sky in Nimar

तेज धूप ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है।

खरगोन.
मौसम ने जैसे मोहिनी का रूप ले लिया हो। पल-पल अपने रंग बदल रही है। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बाद एक पल बारिश होने का एहसास करा रहे हैं जबकि दूसरे ही पल आग बरसाती धूप लोगों की कड़ी अग्नि परीक्षा ले रही है। जुलाई माह वैसे तो बारिश का होता है लेकिन फिलहाल इस महीने में मई-जून जैसी गर्मी ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। मानसून रुठ गया है। एक पखवाड़े से जिले में बारिश नहीं हुई। इससे किसान खासे परेशान है। फसलें पानी की कमी से दम तोडऩे लगी हैं। एक दशक बाद ऐसा अवसर आया है जब जुलाई में तापमान ३८ डिग्र्री तक पहुंचा है।
जून में मानसून की दस्तक बाद अब जुलाई में गर्म हवा के थपेड़ों व चूभने वाली गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। अगले दो दिन राहत नहीं मिलने के आसार है। मौसम विभाग ९ या १० जून से बारिश होने की संभावना जता रहा है। इसके पूर्व वर्ष २०११ में भी गर्मी ने ऐसा ही रौद्र रूप दिखाया था। जिले में जोरदार बारिश २३ जून को हुई थी। पहली बारिश में ही कुंदा व ओंढल नदियों में बाढ़ के हालात बने। लेकिन इसके बाद मानसून ऐसा रुठा कि लौटकर ही नहीं आया। बारिश की जगह धूप ने ली और खूब कहर भी बरपाया। बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान ३८ डिग्री व न्यूनतम २६ डिग्री के आसपास बना हुआ है। तेज धूप ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को भी दिनभर तेज धूप रही।
उम्मीद : बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 10 जुलाई तक सिस्टम बन रहा है। इससे 11 जुलाई से प्रदेश भर में तेज बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई से पहले कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
झिरन्या में बारिश, शेष जिला सूखा
बारिश की लंबी खेंच किसानों के लिए सिरदर्द बनी है। बीते एक पखवाड़े से किसान जोरदार बारिश की राह देख रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में केवल झिरन्या तहसील में बारिश हुई। इसके अलावा अन्य तहसीलें सूखी रही। भू.अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झिरन्या में 21 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य तहसीलों में बारिश नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो