scriptदिनदहाड़े भाजपा नेता की कनपटी पर अड़ाई बंदूक, परिवार को बनाया बंधक, की लूट | Gun on BJP leader's forehead, family taken hostage, robbed | Patrika News

दिनदहाड़े भाजपा नेता की कनपटी पर अड़ाई बंदूक, परिवार को बनाया बंधक, की लूट

locationखरगोनPublished: Jan 10, 2022 12:49:56 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

बड़वाह में भाजपा नगर मंडल महामंत्री के घर लूटेरों का कारनामा, पुलिस भी हतप्रभ, पहली बार इस तरह दबंगई दिखाकर आभूषण, नकदी ले उड़े बदमाश

Gun on BJP leader's forehead, family taken hostage, robbed

लूट की घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

खरगोन.
जिला मुख्यालय से करीब ७० किमी दूर बड़वाह में सोमवार सुबह 9 बजे दिनदहाड़े लूट की एक घटना हुई है। यहां भाजपा के नगर मंडल महामंत्री रवि एरन के घर बदमाशों ने न केवल लूट की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि पूरे परिवार को बंधक बनाया। बदमाश मुखिया रवि एरन की कनपटी पर बंदूक तानी और महिलाओं के गले पर चाकू व देसी कट्टा अड़ाकर नकदी और आभूषण लूट ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली है। पुलिस प्रशासन भी हतप्रभ है।
जानकारी के मुताबिक रवि एरन सोमवार सुबह 9.10 बजे बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटे। जैसे ही वह घर में दाखिल हुए बदमाशों ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर अड़ा दी। बदमाशों ने रवि की धमकी दी कि यदि आवाज की तो परिवार सदस्यों की गर्दन काट देंगे। इसके बाद वह रवि को अंदर ले गए। यहां उनकी पत्नी व मां को बदमाशों ने पहले ही बांध रखा था। कुल चार लोग थे। दो व्यक्तियों ने महिलाओं के गले पर चाकू अड़ा रखे थे। रवि सहित महिलाओं के मुंह पर टेप लगाई और नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद रवि ने जैसे-तैसे खुद को खोला और पुलिस को सूचना दी।
क्षेत्र में मचा हड़कंप
लूट की इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस बल ने तत्काल मौका मुआयना किया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के लिए यह लूट सिरदर्द बनी है। जहां लूट हुई वह शहर का मध्य एरिया है। इसके पहले इस तरह की वारदात यहां कभी नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो