scriptफसल की आड़ में गांजे की खेती, गिरफ्तार | Hemp cultivation under the cover of crop, arrested | Patrika News

फसल की आड़ में गांजे की खेती, गिरफ्तार

locationखरगोनPublished: Nov 30, 2020 06:58:24 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

क्षेत्र में बढ़ रहा अवैध खेती का चलन
 

hemp seized

hemp seized

खरगोन. घने जंगलों में खेतों की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती करने वाले बदमाशों के विरुद्ध यहां पुलिस का धरपकड़ अभियान जोरों पर है। इस गोरखधंधे के सरगनाओं को पुलिस द्वारा निशाने पर लिया जाकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है।

रविवार को पुलिस ने एक और कार्रवाई को अंजाम देकर सफलता पाई है।अवैध गांजे के साथ आरोपी को दबोचा गया है।पिछले एक पखवाड़े में अवैध गांजे के विरुद्ध पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है।जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र के ग्राम गलतार निवासी रुमसिंग पिता गुलाबसिंग भील को दबोचा गया। उसके झोपड़े से 12 किलोग्राम गांजे के सूखे फूल पत्ती व बीज बरामद किए गए। बरामद गांजे का मूल्य एक लाख बारह हजार रुपए बताया गया है।थाना प्रभारी दिनेशसिंह कुशवाह ने बताया कि सूत्रों एवं मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर एसआई अमित पंवार, आरक्षक भारत मिलन, आवेशए हरिओम, सुंदरलाल, दीपक सोनी के साथ लेकर ग्राम गलतार के खांडा फाल्या की घेराबंदी की गई। यहां नियत स्थान से आरोपी रुमसिंह को कब्जे में लेकर उसके झोपड़े से गांजा बरामद किया गया। गांजे को आरोपी अंयत्र खपाने की जुगत में लगा हुआ था।

रिमांड पर लेंगे आरोपी
पुलिस थानाप्रभारी कुशवाह के अनुसार आरोपी ने कुबूला है। बरामद गांजा उसने अपने खेत में फसल के बीच पैदा किया था। पकने पर गांजे को फूल, पत्ती के स्वरुप में संग्रहित कर लिया। रुमसिंह को सोमवार को विशेष न्यायालय मंडलेश्वर पेश किया जाएगा। कार्रवाई में एएसपी जितेंद्र सिंह चौहान, डॉ. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी प्रवीण कुमार उइके का मार्गदर्शन रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो