खरगोन

Patrika Breaking-घर के अंदर मृत अवस्था में मिले पति-पत्नी, शराब पीने से मौत की आशंका

भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मदनी खुर्द की घटना, रात में दोनों की हो गई थी मौत, सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस, बनाया पंचनामा

खरगोनJun 27, 2022 / 01:21 pm

हेमंत जाट

जांच करते पुलिस और फॉरेसिंक अधिकारी।

खरगोन.
जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदनी खुर्द के ढापली फाल्या में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। सोमवार को दोनों घर के अंदर मृत अवस्था में मिले। पत्नी का शव खटिया पर तो पति का जमीन पर पड़ा था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचन पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। जिसके बाद शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार रेमसिंह पिता चुनिया (40) और पत्नी ममताबाई (35) निवासी ढापली की मौत हुई। दोनों के तीन बच्चे हैं। जिन्होंने सबसे पहले दोनों को मृत पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी रविवार शाम को मदनी गए थे। यहां उन्होंने कच्ची शराब पी। शाम को घर लौटने पर एक-दो उल्टियां हुई। बच्चों ने कोल्डिं्रग्स लाकर पिलाई। फिर सभी सोने चले गए। लेकिन सुबह जब नींद खुली तो दोनों घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो गई। डॉक्टरों द्वारा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
गुजरात में मजदूरी, तीन दिन पहले लौटे

मृतक और उसकी पत्नी गुजरात के बोंडल में मजदूरी करने गए थे। 23 जून को पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए गांव वापस आए थे। वहीं रात में उक्त घटना हो गई। बताया जा रहा है कि रात में दोनों को घबराहट हो रही थी। लेकिन हालत इतनी ज्यादा खराब हुई कि सोए तो फिर उठ नहीं पाए।

पुलिस अधिकारियों ने की तस्दीक
घटना की सूचना मिलने पर सुबह भीकनगांव एसडीओपी संजू चौहान सहित भगवानपुरा थाने पर पदस्थ एसआई रमेश भास्करे घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। वहीं खरगोन से फॉरेसिंक एक्सर्ट भी पहुंचे। जिन्होंने पंचनामा बनाया। फिलहाल घटना को लेकर कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Home / Khargone / Patrika Breaking-घर के अंदर मृत अवस्था में मिले पति-पत्नी, शराब पीने से मौत की आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.