script

मप्र के इस शहर में पान-गुटके की पिक से तैयार होंगे पौधे

locationखरगोनPublished: Feb 25, 2022 08:40:41 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

-नपा ने बांटे पिकदान, तर्क यह कि इनमें रखेंगे बीज, पिक से अंकुरित होंगे, बाद मे पौधे बनेंगे

In this city of MP, plants will be prepared with the pick of betel nut

खरगोन. शहर में इस तरह पिकदान बांटे जाएंगे।

खरगोन.
स्वच्छता रैंकिंग में चार सालों तक मप्र में दबदबा बनाने वाली खरगोन नगरपालिका बीते साल रैंकिंग में बुरी तरह पिछड़ी। अब अपनी पहचान कायम करने के लिए अफसर नित-नए प्रयोग कर रहे हैं। पान-गुटका खाकर यहां-वहां पिक करने वाले लोगों को रोकने के कई प्रयास हुए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब नपा ने ऐसे लोगों के लिए शहर में पिकदान रखने का बंदोबस्त किया है। इससे शहर साफ-सुथरा तो होगा कि इन पिकदान के जरिए पौधे भी तैयार किए जाएंगे।
इस नई पहल के पीछे अफसरों का तर्क है कि पिकदान में मिट्टी भरकर रखी जाएगी। यह पान दुकानों पर देंगे। इसमें फूलदार पौधों के बीच रखे जाएंगे। पिक की नमी से बीज अंकुरित होंगे। जब यह पिकदान भर जाएगा तब इसे ऐसी जगह रखेंगे जहां पौधे पनप सके। नगरपालिका सीएमओ प्रियंका पटेल ने इस नवाचार की शुरुआत शुक्रवार को की।
50 पिकदान बांटे गए
नगरपालिका सीएमओ प्रियंका पटेल व स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया इस नवाचार की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन स्टॉल लगाकर ५० पिकदान बांटे गए। आगामी रूपरेखा बनाई है इसमें शहर में संचालित पान दुकानों पर यह पिकदान दिए जाएंगे। इससे शहर पिक से गंदा नहीं होगा और पेड़-पौधों की संख्या भी इस बहाने बढ़ेगी।
सफाई में नंबर वन रहा है शहर
सफाई के मामले में दो लाख आबादी वाली नगरपालिका में खरगोन का दबदबा वर्ष २०१७ से वर्ष २०२० तक रहा। वर्ष २०२१-२२ में लगातार रैकिंग गिरी और अब स्थिति खराब है। अपने अस्तित्व को कायम रखने के लिए अब नई-नई जुगाड़ से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो