अन्य लूटपाट करना भी स्वीकार
आरोपियों के जिले की अन्य लूट एवं नकबजनी घटना में शामिल होने की आशंका होने से आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। 2 आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 जनवरी 2021 की घटना कबूली। यहां बदमाशों ने व्यापारी की वैन के सामने पिकअप अड़ा कर उसके साथ मारपीट की। आभूषण लूटकर बाइक से फरार हो गए। पिकअप वाहन वहीं छोड़ दिया। पिकअप वाहन भी बदमाशों ने पानसेमल से चुराई थी।

रतलाम के व्यापारी को बेचते थे लूट का सामान
आरोपी लूट में मिले आभूषणों को रतलाम के व्यापारी निदेश पिता शांतिलाल सोनी को बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रतलाम जाकर दिनेश शांतिलाल सोनी को गिरफ्तार कर 50 ग्राम सोना व 13 किलो चांदी जब्त की है।

आरोपियों से पुछताछ जारी
-आरोपियों से पूर्व में की गई वारदातों को जानकारी मिली है। इन्होंने सेंधवा, इंदौर, जबलपुर सहित कर्नाटक व महाराष्ट्र राज्य में कोल्हापुर में नकबजनी की घटना स्वीकार की है। आरोपियों से घटना में शामिल अन्य साथियों एवं अन्य अपराधों की जानकारी जुटा रहे हैं। -शैलेंद्रसिंह चौहान, एसपी खरगोन