scriptJaved ali ने नर्मदा तट पर सजाई सुरों की महफिल | Javed ali live | Patrika News

Javed ali ने नर्मदा तट पर सजाई सुरों की महफिल

locationखरगोनPublished: Nov 14, 2019 06:09:16 pm

Submitted by:

deepak deewan

नर्मदा तट पर सजाई सुरों की महफिल

Javed ali live

Javed ali live

महेश्वर . महेश्वर में निमाड़ उत्सव आयोजित किया गया। तीन दिन तक चले निमाड़ उत्सव के अंतिम दिन पाŸव गायक जावेद अली ने मां नर्मदा के तट पर सुरों की महफिल सजाई। उन्होंने सूफियाना अंदाज में शुरुआत की। जावेद ने बॉलीवुड के हिट गीतों को गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
सबसे पहले सूफियाना अंदाज में फिल्म जोधा अकबर का हिट गीत कहने को जश्न बहारा है.. गाया
मां नर्मदा तट पर किले के सामने बनाए गए मंच पर रात 9.30 बजे पाŸव गायक जावेद अली पहुंचे। उन्होंने आते ही सबसे पहले सूफियाना अंदाज में फिल्म जोधा अकबर का हिट गीत कहने को जश्न बहारा है.. गाया। इसके बाद उन्होंने कुन फाया कुन, कजरारे-कजरारे, जब कहीं पर कहीं भी कुछ नहीं था मौला वहीं था… वहीं था…गाकर समा बांध दिया।
फरमाइश पर फिल्म गजनी का गीत तू मेरी अधूरी प्यास-प्यास गाकर खूब दाद बटोरी
उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर फिल्म गजनी का गीत तू मेरी अधूरी प्यास-प्यास गाकर खूब दाद बटोरी। जावेद ने बॉलीवुड के हिट गीतों को गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।श्रद्धा जगताप, मनीषा जमोटकर ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो