scriptPatrika breaking- डबल मर्डर, अवैध संबंधों की आशंका में महिला और पुरुष की हत्या | khargone crime news | Patrika News

Patrika breaking- डबल मर्डर, अवैध संबंधों की आशंका में महिला और पुरुष की हत्या

locationखरगोनPublished: Oct 18, 2020 01:43:08 pm

खरगोन जिले के दसंगा में की घटना, दोनों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

khargone crime news

शव को उठाते ग्रामीण

खरगोन.
जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा में डबल मर्डर की घटना सामने आई हैं। जहां एक महिला पर चरित्र शंका करते हुए उसके पति द्वारा पत्नी और एक पुरुष की हत्या कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना शनिवार-रविवार की दरम्यिानी रात की बताई जा रही है।
मृतका अनिता का शव उसके घर के बाहर मिला। जबकि महिला के घर से करीब एक किमी दूर गांव के ही रवि नामक शख्स का शव पड़ा हुआ था। सुबह ग्रामीणों ने जब शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खरगोन से एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान और ऊन थाने का बल मौके पर पहुंचा। जहां मृतका महिला के पति लोकेश मानकर को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति चरित्र शंका करता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
हत्या की घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी
ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ दो लोगों की जघन्य हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर फॉरेसिंक टीम ने भी पहुंचकर जांच की। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका और आरोपी के परिवार में और कौन-कौन लोग हैं, पुलिस उनकी जानकारी लेकर बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।
निरीक्षण किया
घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति उस पर शंका करता था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
शैलेंद्रसिंह चौहान, एसपी खरगोन

ट्रेंडिंग वीडियो