पुलिस ने अपील की रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज सार्वजनिक स्थलों में न पढ़कर घरों में ही पढ़े। ईद के नजदीक आने के चलते शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि वह जुमे की नमाज अपने घरों में ही करें। प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों से कर्फ्यू में मिल रही छूट को भी कम कर दिया। शुक्रवार को यह छूट सुबह 8 से 12 बजे तक 4 घंटे की ही ढील दी गई है। जिला प्रशासन ने कहा था कि छूट के दौरान बिना वाहनों केा उपयोग किए जरूरी सामान खरीदें और निर्देशों का पालन करें।
खरगोन में रामनवमीं पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव और आगजनी के बाद हिंसा ऐसी भड़की कि शहर अब भी कर्यू के दायरे में है। जिला प्रशासन ने ढील अवधि 9 घंटे की कर दी है, लेकिन अब भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। उपद्रव के 19 वे दिन बाद भी सावधानी बरती जा रही है।
साथ ही खरगोन नगर पालिका शहर में 121 कैमरे लगावा रही हैं। 121 कैमरों में से 14 विशेष हैं। इनके जरिए मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट तक को डिटेक्ट करके इंट्री होगी। 10 कैमरे 360 डिग्री पर घूमकर रिकॉर्ड करेंगे। 97 कैमरे वेरिफॉकल आईपी होंगे। जो सामने से गुजरने वालों को रिकॉर्ड कर सकेंगे। वही पुलिस विभाग ने शहर में 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, सभी चालू हैं। इन कैमरों का मेंटेनेंस समय-समय पर किया जाता रहा है। रोजाना कैमरों की अपडेट जानकारी कंट्रोल रूम में दर्ज की जा रही है, इसलिए ये कैमरे खराब नहीं हुए।