scriptपुराने गढ़ में कांग्रेस की बैठक : भाजपा को कोसना बंद कर अंतरआत्मा में झांकें | Khargone District Congress Meeting | Patrika News

पुराने गढ़ में कांग्रेस की बैठक : भाजपा को कोसना बंद कर अंतरआत्मा में झांकें

locationखरगोनPublished: Aug 13, 2017 09:08:00 pm

निर्वाचन अधिकारी के सामने झलका दर्द, विजयलक्ष्मी साधौ ने दी नसीहत, कांग्रेस नेताओं ने गुटबाजी छोड़ एकजुट रहने का लिया संकल्प

Khargone District Congress Meeting

Khargone District Congress Meeting

खरगोन. आजादी के पहले और उसके बाद कांग्रेस की देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी रही। फिर ऐसी क्या मजबूरी है, जो हमें प्रदेश में तेरह साल बाहर रहना पड़ा। यह कोई छोटी बात नहीं। भाजपा को कोसना बंद कर अपनी अंतर आत्मा में झांकना पड़ेगा। जब तक हम एकजुट नहीं रहेंगे, कांग्रेस को जीत नहीं दिला सकते। ये नसीहत पूर्व राज्यसभा सदस्य व अभा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने पार्टी कार्यकर्ता को दी। जिला संगठन चुनाव के लिए रविवार को दिल्ली से जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) प्रमोद मोदी खरगोन पहुंचे थे। गणेश मंदिर में जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से संबोधित किया। विजयलक्ष्मी साधौ को जब बोलने का मौका मिला, तो उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का दर्द संगठन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इसके लिए पार्टी के कई बड़े नेताओं ने त्याग और बलिदान दिया। आज भले ही केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस जहां भी एकजुट होकर लड़ी चुनाव जीती है।इसके कई उदाहरण है। सत्ता में वापस आना है, तो एकजुट होना पड़ेगा। दिल्ली से आए निर्वाचन अधिकारी प्रमोद मोदी ने भी इस बात को स्वीकारा। उन्होंने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पूर्व मतदान केंद व पोलिंग बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात कही। बैठक को कसरावद विधायक सचिन यादव, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, पूर्व सांसद ताराचंद पटेल, पूर्व विधायक व महासचिव परसराम डंडीर, सचिव अशोक जैन, वरिष्ठ नेता रवि जोशी आदि ने संबोधित किया।
बाहर गप्पे लगाते रहे कार्यकर्ता
बैठक में अंदर पार्टी के आला नेता मिलकर एकता और एकजुटता की बातें कर रहे थे। इस समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर परिसर और सडक़ पर बाहर खड़े होकर आपस में गप्पे लगा रहे थे। ये कार्यकर्ता अपने आकाओं की झांकी जमाने आए थे, जो बैठक खत्म होते ही लौट गए।
Congress meeting Khargone
IMAGE CREDIT: Patrika
तीन विधायकों ने किया संबोधित, संगठन से ही सत्ता आती है
सेगांव. संगठन में बहुत ताकत होती है। संगठन से ही सत्ता आती है। इसलिए आप सभी संगठन को महत्व दें व उसे मजबूत बनाएं। संगठन भी जनप्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधि भी संगठन से मिलकर कार्य करें। संगठन मासिक बैठकों का आयोजन करें। पार्टी के नेता जो पदों पर बैठे हैं वे क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं व लोगों की समस्या सुने और उसे हल करें। आप सभी मिलकर कांग्रेस को बचाएं, नहीं तो कांग्रेस बचने वाली नहीं है। सभी दूर झूठ बोलने व जोर से बोलने वालों का भगवा राज फैल रहा है। स्थानीय कृषि उपज मंडी में खरगोन कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद मोदी राजस्थान ने कांग्रेस र्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। खरगोन सूतमिल अध्यक्ष बोंदरसिंह मंडलोई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक झूमा सोलंकी, कसरावद विधायक सचिन यादव, क्षेत्रिय विधायक विजयसिंह सोलंकी, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि केदारसिंह डावर, एडवोकेट शांतिलाल पाटीदार, जगदीश वानखेड़े, रेवाराम पाटीदार, किशन पाटीदार, राजेंद्रसिंह मंडलोई, काशीराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष चंपालाल अरसे, कमालू बाबा, राकेश पटेल, प्रेमसिंह डावर, खेमू गोयल सहित कांगे्रस नेता मौजूद थे। संचालन एडवोकेट शांतिलाल पाटीदार ने किया।
Congress meeting segaon
IMAGE CREDIT: Patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो