scriptElection live: खरगोन में एक बजे तक 46.90 प्रतिशत मतदान, गर्मी के बावजूद लोगों ने दिखाया उत्साह | khargone lok sabha election 2019 madhya pradesh live updates | Patrika News

Election live: खरगोन में एक बजे तक 46.90 प्रतिशत मतदान, गर्मी के बावजूद लोगों ने दिखाया उत्साह

locationखरगोनPublished: May 19, 2019 03:31:41 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के खरगौन में गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है, खरगौन से लेकर बड़वानी तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। अधिक जानकारी के लिए देखते रहें live updates…>

khargone

खरगोन। रविवार को सुबह सात बजे से ही मतदान स्थलों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। चुनाव आयोग के अभियान का असर यह रहा कि सुबह साढ़े सात बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर कतारें लग गई थी।

खरगौन-बड़वानी संसदीय सीट के लिए सुबह मतदान में जोश देखा गया। जनता यहां सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। मुख्य मुकाबला भाजपा के गजेंद्र पटेल और कांग्रेस के डा. गोविंद मुजाल्दा के बीच है।

 

01.15 pm

खरगौन में कुल मतदान 46.90 प्रतिशत

खरगौन 49.80
महेश्वर 51.71
कसरावद 48.25
भगवानपुरा 41.69
भीकनगांव 40.87
बड़वाह 48.20

11.00 am
खरगौन लोकसभा सीट में 11 बजे तक 16.09 मतदान हो चुका था।

10.00 am
मतदान स्थल पर गर्मी के बावजूद लोगों की कतारें लगी हुई हैं। मतदाताओं में यहां काफी जोश देखा जा रहा है।
9.30 am
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सचिन यादव ने वोट डाला।

8.30 am
आमतौर पर सबसे गर्म माने जाने वाले खरगौन में गर्मी का असर शुरू हो गया। इसके बावजूद भी लोग मतदान स्थलों पर कतारों में खड़े हुए हैं।

7.30 am
खरगौन और बड़वानी दोनों ही जिले से खबर है कि मतदान शांतिपूर्ण ठंग से शुरू होगया।

7.00am
सुबह मतदान केंद्रों पर कतारें लगने लगी। सात बजते ही मतदान शुरू।

कुल कितने मतदाता
वर्तमान में खरगौन-बड़वानी लोकसभा सीट में 18,34,012 मतदाता हैं, जिनमें से 905212 महिलाएं हैं और 928781 पुरुष हैं। इस क्षेत्र में 15083 दिव्यांग मतदाता हैं, जबकि 19 थर्ड जेंडर भी हैं।
इससे पहले 2014 में हुए चुनाव में भाजपा से सुभाष पटेल चुनाव जीते थे, उन्होंने कांग्रेस के रमेश पटेल को हराया था। यहां से भाजपा 257879 मतों से जीत गई थी। कुल 67.67 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो