scriptKhargone violence: अब तक 148 दंगाई गिरफ्तार, एसपी को गोली मारने वाला फरार | Khargone violence 148 arrested 42 FIRs registered | Patrika News

Khargone violence: अब तक 148 दंगाई गिरफ्तार, एसपी को गोली मारने वाला फरार

locationखरगोनPublished: Apr 15, 2022 05:17:17 pm

Submitted by:

Manish Gite

खरगौन हिंसा के पांचवें दिन दो घंटे की ढील दी गई, नियंत्रण में रहा शुक्रवार का दिन…।

khargone.png

खरगोन। पुलिस ने अब तक 148 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जो लोग दंगों में शामिल थे। जबकि पुलिस अधीक्षक पर गोली चलाने वाला अब तक फरार है। वहीं पूरे क्षेत्र में खुफिया तरीके से भी नजर रखी जा रही है।

 

रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव और उसके बाद भड़की हिंसा के 148 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 42 एफआइआर दर्ज हो चुकी है। शुक्रवार को आज दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने बाजार में निकलकर जरूरी सामान की खरीदारी की।

 

एसपी को गोली मारने वाला फरार

पुलिस उस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है जिसने हिंसा को नियंत्रित करने पहुंचे एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर फायरिंग कर दी थी। एसपी को पैर में गोली लगी थी, वे अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं हिंसा के पांचवे दिन भी फायरिंग का आरोपी गिरफ्त में नहीं आ पाया है। इसके अलावा थाना प्रभारी पर भी पत्थर फेंकने वाला आरोपी भी पकड़ में नहीं आ पाया है। इनके बारे में पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की थी। जबकि एक दर्जन लोग हिरासत में हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक एसपी को गोली चलाने वाले का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस दंगे के दौरान के कई वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने संदिग्धों की पहचान तो कर ली है, लेकिन पुलिस को अब भी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो