scriptसबसे ज्यादा मुआवजा, इन किसानों को मिले 165 करोड़ रुपए | kisan muawja rashi khargone news | Patrika News

सबसे ज्यादा मुआवजा, इन किसानों को मिले 165 करोड़ रुपए

locationखरगोनPublished: Dec 02, 2019 08:54:26 pm

Submitted by:

deepak deewan

किसानों को मिले 165 करोड़ रुपए

kisan muawja rashi khargone news

kisan muawja rashi khargone news

खरगोन. खरीफ सीजन में अतिवृष्टि से बर्बाद हो चुकी फसलों से किसानों की कमर टूट गई थी। इसके बाद से अन्नदाता शासन की मदद की बाटजोह रहे थे। जिनके जख्मों पर राज्य सरकार ने मुआवजे का महरम लगाया है। जिले में प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए 165 करोड़ की राशि मिली है। जिसका भुगतान जल्द ही किसानों को किया जाएगा। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी है। हालांकि जो राशि आई है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। क्योंकि जिले में नुकसानी ज्यादा है। जिला प्रशासन द्वारा 670 करोड़ के नुकसानी की रिपोर्ट तैयार कर राज्य व केंद्र शासन को भेजी गई थी। इसकी तुलना में शासन स्तर से 165 करोड़ की राशि मिली है। यह प्रभावित फसल का 25 प्रतिशत है। किस तहसील को कितनी राशि मिली है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उधर, किसान संघ पदाधिकारियों का कहना है कि जो राशि जारी है, वह पर्याप्त नहीं है। फिर भी इस बात का संतोष है, कि सरकार ने देर से ही सही किसानों की सुध ली है।

1360 गांवों में फसलों को नुकसान
खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले सभी नौ तहसीलों में 1360 गांवों में फसलें प्रभावित हुई। इसमें सर्वे में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर में नुकसान पहुंचा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने 670 करोड़ का राहत प्रस्ताव भेजा। राज्य शासन द्वारा किश्तों के माध्यम से मुआवजे का भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसमें 25 प्रतिशत राशि खातों में जमा होगी।

किसान संघ कर चुका है विरोध
उल्लेखनीय है कि जिले में फसल नुकसानी की भरपाई के लिए भाकिसं ने जिला व भोपाल में धरना व आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाई थी। जिसमें फसल बीमा सहित उचित मुआवाजा देने की मांग रखी थी। अब दबाव बढऩे पर शासन स्तर से भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हाल के वर्षों में किसानों को मिलनेवाला यह है।

बारिश के कारण जिले में कपास, मक्का सहित सोयाबीन व अन्य प्रमुख फसलों को भारी नुकसान हुआ था। यही कारण है कि ही उत्पादन कम होने से मंडियों में आवक भी घट गई है। केंद्रीय जांच दल सहित कृषि मंत्री सचिन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ सहित विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में दौरा कर खेतों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। जिसमें नुकसानी की बातें निकलकर सामने आई थी।

एक नजर
04 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी खरीफ फसलें
2.25 लाख हेक्टेयर में नुकसान
1360 गांव प्रभावित
670 करोड़ का नुकसान
165 करोड़ रुपए की मिली राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो