मां के लिए तडफ़ रहे बेटा-बेटी
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमीं के दिन दंगे हो गए थे, इस दौरान एक महिला के दोनों बच्चे भी बाहर थे, जिन्हें ढूंढने वह निकली तो वापस लौटकर नहीं आई, बताया जा रहा है कि ये महिला अपने 10 साल के बेटे और 07 साल की बेटी को ढूंढने निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। महिला के दोनों बच्चे अपनी मां को याद करते हुए रो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 7500 रुपए बिकता है मूंग, सेहत के साथ मिट्टी के लिए भी फायदेमंद
6 दिन बाद भी नहीं पता चला-आज तक नहीं आई
ये महिला 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन अपने बच्चों को ढूंढने निकली थी, आज 16 अप्रैल हो गई है, लेकिन महिला का कोई अता पता नहीं है, हालांकि जिन बच्चों को वह ढूंढने निकली थी वे घर आने के बाद भी उनकी मां आज तक नहीं आई है, ऐसे में दोनों बच्चे मां को याद करते हुए रो रहे हैं, उनका यह दु:ख देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही है, परिजन महिला को ढूंढ निकालने की गुहार पुलिस से लगा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि इस मामले को दर्ज कर लिया है और जल्द ही महिला को खोज लिया जाएगा।