scriptPatrika update-दो घंटे में रिकॉर्ड मतदान, इंदौर-उज्जैन से आगे खरगोन | Loksabha Election 2019 Record poll in Khargone | Patrika News

Patrika update-दो घंटे में रिकॉर्ड मतदान, इंदौर-उज्जैन से आगे खरगोन

locationखरगोनPublished: May 19, 2019 10:53:56 am

९ बजे तक १६.२ प्रतिशत मतदान हुआ, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढऩे लगा उत्साह, आदिवासी अंचल के भगवानपुरा में १९.२२ प्रतिशत हुआ मतदान

Loksabha Election 2019 Record poll in Khargone

वोट की अमिट स्याही दिखाते दूल्हा शिवम गुप्ता व दुल्हन श्रद्धा महाजन।

खरगोन.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर मतदान चल रहा हैं। इसमें खरगोन सबसे आगे हैं। सुबह ९ बजे की स्थिति में खरगोन लोकसभा में १६.२ प्रतिशत औसत मतदान हुआ। यह ंआंकड़ा इंदौर-उज्जैन और खंडवा से भी अधिक हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मतदान में भी तेजी आने लगी हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में वोटिंग को लेकर उत्साह और जोश देखा जा रहा हैं। इसका अंदाजा मतदान केंद्रों के बाहर लगी वोटरों की कतार से लगाया जा सकता है। खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले भगवानपुरा क्षेत्र में सर्वाधिक १९.२२ प्रतिशत मतदान हुआ हैं। लोकसभा में सबसे कम १०.४७ प्रतिशत मतदान पानसेमल में हुआ है। अभी तक सभी दूर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र में २३५० मतदान केंद्र बनाया गए हैं। दोनों जिलों में करीब १८ लाख ३४ हजार वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह से ही लगी वोटरों की कतार
मतदान को लेकर लोगों का उत्साह अलसुबह से ही देखा जा रहा हैं। केंद्रों के बाहर ६ बजे से ही लोग वोट डालने के लिए पहुंच गए। युवाओं के साथ, महिलाएं और बुजुर्ग भी वोट डालने आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज को छोड़कर पहले वोट डालने पहुंचे।
गर्मी पर भारी वोटरों का उत्साह
निमाड़ की तपती गर्मी पर मतदान का उत्साह भारी नजर आ रहा हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं। इसमें ग्रामीण जनता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।
फर्जी वोट डालने का आरोप, हंगामा
शहर के वार्ड नंबर ३१ में मतदान केंद्र पर एक महिला के नाम पर फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया हैं। इससे बूथ क्र.१३० पर हंगामेदार स्थिति बनी। वोटर गीताबाई मंडलोई ने आरोप लगाया कि वह वोट डालने के लिए एक घंटे लाइन में लगी थी। जब अंदर पहुंची, तो पीठासीन अधिकारी ने रोक दिया कि तुम्हारा वोट डल चुका हैं। महिला का कहना था कि मैंने वोट किया नहीं, तो मतदान कैसे हो गया। इसके चलते मौजूद पार्टी एजेंटों ने भी आपत्ति ली। बाद में महिला का टेंडर वोट डलवाया गया। इसी तरह वार्ड ३० निवाी हरचंद्र मांडे और पूनम मांडे वोटर लिस्ट में नाम था। लेकिन पोलिंग बूथ पर मतदान सूची में निरस्त होने पर वोट नहीं डाल पाए। दोनों ने तहसीलदार को इसकी शिकायत की।
सुबह ९ बजे तक मतदान की स्थिति
विधानसभा प्रतिशत
खरगोन १६.६६ प्रतिशत
महेश्वर १४.५८ प्रतिशत
कसरावद १५.०० प्रतिशत
भगवानपुरा १९.२२ प्रतिशत
सेंधवा १५.०० प्रतिशत
राजपुर १२.६८ प्रतिशत
पानसेमल १०.४७ प्रतिशत
बड़वानी १५.७१ प्रतिशत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो