script

शिवराज ने ली चुटकी : आसमान में छाई बदली की ओर इशारा किया, बोले-मौसम बदल रहा है, कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है

locationखरगोनPublished: May 13, 2019 03:41:19 pm

जिले के करही में पूर्व मुख्यमंत्री ने ली सभा, राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजसिंह पर साधा निशाना, १९ तारीख को कांग्रेस की बैंंड बजाना है

Loksabha Election news khargone

करही में मंच पर बैठे शिवराजसिंह चौहान।

खरगोन.
लोकसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान का तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रचार तेज होने लगा है। जिले में चुनावी सभा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लगातार दूसरे दिन भी पहुंचे। महेश्वर विधानसभा के करही में शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर जुबानी हमला बोला। कर्ज माफी का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार तो बना ली, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया। मेरे भाई की कर्जमाफी का झूठा प्रचार किया जा रहा हैं। शिवराज ने चेतावनी दी सुन लो कमलनाथ… सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, तो यह शिवराज कांग्रेस सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा। मंच से भाषण देते हुए शिवराज ने आसमान में छाई बादली की ओर इशारा किया और बोले- अब तो मौसम भी बदल रहा है। कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है। १९ तारीख को कांग्रेस की बैंड बजाना हैं। आपके एक वोट से दो काम होंगे। खरगोन में गजेंद्र जीतेंगे, तो मोदीजी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मंच पर शिवराजसिंह के साथ पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य, परिषद अध्यक्ष आशा वासुरे, लोकसभा प्रभारी रणजीतसिंह डंडीर आदि मौजूद थे।
सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाएंगे
शिवराज ने कहा प्रदेश में १५ साल के भाजपा शासन में प्रदेश ने उन्नति और विकास की। हमनें जिनती सड़कें बनाई है, कांग्रेस सरकार उसके गड्ढे भी नहीं भर पाएगी। चाढ़े चार महीने में प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अधिकारियों के ट्रांसफर से करोड़ रुपए वसूले गए। यह पैसा इनकम टैक्स के छापा पडऩे पर बरामद हुआ। २८१ करोड़ रुपए बरामद हुए।
दिग्विजय को बताया सिमी का समर्थक
शिवराज ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए उन्हें सिमी का समर्थक बताया। भारत के टुकड़े करने वालों को कभी आगे नहीं आने देंगे। महागठबंधन के सभी नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। सोमवार को मायावती, मंगलवार को ममता, बुधवार को मुलायम, गुरुवार को लालू प्रधानमंत्री होंगे और रविवार को छुट्टी रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो