scriptLumpy Virus Alert: इंसानों के बाद अब पशुओं पर भी धारा 144, पशुओं का आना-जाना बंद | lumpy virus alert article 144 in khargone district | Patrika News

Lumpy Virus Alert: इंसानों के बाद अब पशुओं पर भी धारा 144, पशुओं का आना-जाना बंद

locationखरगोनPublished: Sep 24, 2022 06:08:05 pm

Submitted by:

Manish Gite

मवेशी एक साथ नहीं जाएंगे पानी पीने, संक्रमित मवेशी एक ही स्थान पर रहेंगे…। पशुओं की खरीदी-बिक्री पर रोक, पशुओं के आवागमन पर रोक…।

lumpy1.png
खरगोन। बीते वर्षों में कोरोना ने जहां आम जन के लिए कोहराम मचाया वहीं अब लंपी वायरस पशुओं के लिए जी का जंजाल बन रहा है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके चलते लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए जिले में धारा 144 लगाई गई है। विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मवेशी, गोवंश बाजार एवं पशु बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। संक्रमित क्षेत्र से अन्य आसपास के क्षेत्र में इस प्रकार के पशुओं की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
यह भी पढ़ेंः

Lumpy virus attack: शिवपुरी में भी फैल गया लंपी वायरस, हजारों गायों पर संकट
कोरोना की तरह लंपी वायरस को भी हराएंगे, सीएम ने पशुपालकों से की अपील

 

आदेश के मुताबिक संक्रमित पशुधन के मालिक संक्रमित पशुओं को अपने संसाधन से पेयजल उपलब्ध कराएंगे। संक्रमित पशुओं को सार्वजनिक होद, स्थान पर पेयजल के लिए नहीं ले जाया जाएगा। ग्रामों में संक्रमित पशुओं को एक जगह इकट्ठा किया जाए। संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। यह आदेश जिले में 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

जिला पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले के 70 गांव लंपी की चपेट में है। सरकारी आंकड़ों में 137 पशु अब तक संक्रमित हुए हैं और एक पशु की मौत बताई है। जबकि जिले में 20 से अधिक पशुओं की मौतें हो चुकी हैं। विभागीय तौर पर अब तकि 8000 पशुओं को टीका लगाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो