script

मातोश्री अहिल्या बाई ने पालकी में विराजित होकर किया नगर भ्रमण

locationखरगोनPublished: Aug 29, 2019 08:52:18 pm

दलगत राजनीति को छोड़ मंत्री विजयलक्ष्मी साधौं व सांसद गजेन्द्र पटेल ने की अगवानी संस्कृति मंत्री ने कहा- महेश्वर में 15.66 करोड़ का निमाड़ संस्कृति कला केंद व 16 करोड़ का ऑडोटोरियम स्थापित करेंगे

महेश्वर. कंधों पर पालकी को रखकर नगर भ्रमण कराते मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, सांसद गजेंद्र पटेल व अन्य।

महेश्वर. कंधों पर पालकी को रखकर नगर भ्रमण कराते मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, सांसद गजेंद्र पटेल व अन्य।

महेश्वर. मातोश्री अहिल्या बाई की नगरी महेश्वर में गुरुवार को उत्सवी माहौल बना। अवसर था संस्था देवी श्री अहिल्या स्मृति सेवा संस्थान द्वारा देवी श्री अहिल्या बाई की 224 पुण्यतिथि पर आयोजित अहिल्या उत्सव का। उत्सव के दौरान मातोश्री अहिल्याबाई की पालकी को नगर भ्रमण कराया गया। फूलों से सजी पालकी में मातोश्री की तस्वीर विराजित की गई। दलगत राजनीति को छोडकऱ चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ व सांसद गजेंद्र पटेल ने पालकी को अपने कंधों पर उठाया और इस यात्रा की अगवानी की। संस्कृति मंत्री ने कहा- महेश्वर में 15.66 करोड़ का निमाड़ संस्कृति कला केंद्र व 16 करोड़ का ऑडोटोरियम स्थापित करेंगे। इसके प्रयास तेज हो गए हैं। इसके अलावा बाजार चौक में जमींदोज किए गए भवन की जगह क्षेत्र के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी एक ही स्थान पर मिले इसके लिए पर्यटन मंत्री हनी बघेल से चर्चा की जाएगी।
सुबह 8 बजे भवानी माता बस स्टैंड स्थित देवी श्री अहिल्या बाई की प्रतिमा पर अतिथि मंत्री साधौं व सांसद पटेल सहित धूलिया विधायक अनिल अन्ना गोटे, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता हेमंत जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा राकेश वर्मा, मंडलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष आशा प्रेम वासुरे आदि ने माल्यार्पण कर प्रेरणा पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। बस स्टैंड से शुरू हुई प्रेरणा पालकी यात्रा जय स्तंभ चौराहा, बाजार चौक से होते हुए राजवाड़ा परिसर पहुंची। यहां पर मातोश्री की राजगादी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना के साथ मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद नजरबाग व्यायामशाला में आयोजित मुख्य समारोह में अहिल्या स्तुति की प्रस्तुति कवि हरीश दुबे ने दी। उत्सव के दौरान अतिथियों को प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सांसद गजेन्द्र पटेल, धुले महाराष्ट्र के विधायक गोटे ने संबोधित किया। अध्यक्षता महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष अमिता हेमंत जैन ने की।
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान
इस वर्ष का देवीश्री अहिल्याबाई समाजसेवा सम्मान धर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आदिशक्ति धाम संचालक गीतादास महाराज को दिया। राष्ट्रभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूर्व व्याख्याता फरीदा मोदी को शॉल-श्रीफल के साथ प्रसस्त्री पत्र दिया गया।
बढ़ाई देवी अहिल्या बाई समाजसेवा सम्मान राशि
डॉ. साधौ ने कहा- मातुश्री देवी अहिल्या बाई ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी ख्याति अर्जित की। हम बहुत ही सौभाग्य शाली हैं कि हमारा जन्म मां नर्मदा के तट पर बसी लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर में हुआ। वर्ष 1994 में 1 लाख रुपए के देवी अहिल्याबाई समाजसेवा सम्मान की घोषणा की। इसे वर्तमान में बजट में भी शामिल किया। इस सम्मान की राशि बढाकर अब दो लाख रुपए कर दी है। साधौ ने कहा- वर्ष 2018.19 का देवी श्री अहिल्याबाई समाजसेवा सम्मान नवंबर 2019 के निमाड़ उत्सव के दौरान महेश्वर क्षेत्र के समाजसेवी को दिया जाएगा।
समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प
कार्यक्रम के बाद नर्मदा तट स्थित देवी श्री बाई अहिल्या की समाधि स्थल पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कि गए। संचालन मनोज पाटीदार ने किया। इस दौरान संस्था के जितेन्द्र नेगी, दिलीप सोनी, मंडलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शर्मा, शरद श्रीमाली, वल्लभ सराफ , सिमरन भाटीया, तहसीलदार डीडी शर्मा, थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार आदि मौजुद रहे।
 महेश्वर. उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मान।
IMAGE CREDIT: patrika

ट्रेंडिंग वीडियो