सुबह 8 बजे भवानी माता बस स्टैंड स्थित देवी श्री अहिल्या बाई की प्रतिमा पर अतिथि मंत्री साधौं व सांसद पटेल सहित धूलिया विधायक अनिल अन्ना गोटे, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता हेमंत जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा राकेश वर्मा, मंडलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष आशा प्रेम वासुरे आदि ने माल्यार्पण कर प्रेरणा पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। बस स्टैंड से शुरू हुई प्रेरणा पालकी यात्रा जय स्तंभ चौराहा, बाजार चौक से होते हुए राजवाड़ा परिसर पहुंची। यहां पर मातोश्री की राजगादी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना के साथ मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद नजरबाग व्यायामशाला में आयोजित मुख्य समारोह में अहिल्या स्तुति की प्रस्तुति कवि हरीश दुबे ने दी। उत्सव के दौरान अतिथियों को प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सांसद गजेन्द्र पटेल, धुले महाराष्ट्र के विधायक गोटे ने संबोधित किया। अध्यक्षता महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष अमिता हेमंत जैन ने की।
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान
इस वर्ष का देवीश्री अहिल्याबाई समाजसेवा सम्मान धर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आदिशक्ति धाम संचालक गीतादास महाराज को दिया। राष्ट्रभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूर्व व्याख्याता फरीदा मोदी को शॉल-श्रीफल के साथ प्रसस्त्री पत्र दिया गया।
बढ़ाई देवी अहिल्या बाई समाजसेवा सम्मान राशि
बढ़ाई देवी अहिल्या बाई समाजसेवा सम्मान राशि
डॉ. साधौ ने कहा- मातुश्री देवी अहिल्या बाई ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी ख्याति अर्जित की। हम बहुत ही सौभाग्य शाली हैं कि हमारा जन्म मां नर्मदा के तट पर बसी लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर में हुआ। वर्ष 1994 में 1 लाख रुपए के देवी अहिल्याबाई समाजसेवा सम्मान की घोषणा की। इसे वर्तमान में बजट में भी शामिल किया। इस सम्मान की राशि बढाकर अब दो लाख रुपए कर दी है। साधौ ने कहा- वर्ष 2018.19 का देवी श्री अहिल्याबाई समाजसेवा सम्मान नवंबर 2019 के निमाड़ उत्सव के दौरान महेश्वर क्षेत्र के समाजसेवी को दिया जाएगा।
समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प
समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प
कार्यक्रम के बाद नर्मदा तट स्थित देवी श्री बाई अहिल्या की समाधि स्थल पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कि गए। संचालन मनोज पाटीदार ने किया। इस दौरान संस्था के जितेन्द्र नेगी, दिलीप सोनी, मंडलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शर्मा, शरद श्रीमाली, वल्लभ सराफ , सिमरन भाटीया, तहसीलदार डीडी शर्मा, थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार आदि मौजुद रहे।