scriptमार्गी शनि से वृश्चिक, धनु, वृष व कन्या राशि वालों को राहत | Margi Saturn impact : Jyotish News, Rashiwise Effect of Shani | Patrika News

मार्गी शनि से वृश्चिक, धनु, वृष व कन्या राशि वालों को राहत

locationखरगोनPublished: Sep 18, 2019 02:36:11 pm

ज्योतिष : 18 सितंबर को शनि सुबह 2.18 मिनट पर हो रहे हैं मार्गी, अप्रैल में हुए थे वक्री

Margi Saturn impact : Jyotish News, Rashiwise Effect of Shani

Margi Saturn impact : Jyotish News, Rashiwise Effect of Shani

खरगोन. अप्रैल में शनि ग्रह के वक्री होने से पीडि़त लोगों के लिए अच्छी खबर है। शनि ग्रह 18 सितंबर को मार्गी हो गए हैं। शनि के मार्गी होते ही वृश्चिक, धनु, वृष व कन्या राशि वाले व्यक्तियों को राहत मिलेगी। वहीं मिथुन, तुला व कुंभ राशि वालों पर शनि की ढैय्या का आंशिक प्रभाव नजर आने लगेगा। यानी थोड़ी सी परेशानियां जीवन में शुरू हो सकती है। आमतौर पर जन्म कुंडली या ग्रह बाधाओं को मानने वाले लोग शनि का नाम सुनते ही डर जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। पंडित आनंद स्वरूप मलतारे ने बताया शनि ग्रह दंडाधिकारी है। यानी वह लोगों को उनके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। 30 अप्रैल को शनि धनु राशि मेंं वक्री हुए थे। 18 सितंबर बुधवार को शनि 2.18 बजे मार्गी हो गए हैं। ऐसे में शनि के वक्री होने पर जिन राशियों के व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था शनि के मार्गी होते ही उनकी परेशानियां खत्म हो जाएगी।
शनि को प्रसन्न करने के लिए क्या करें
पंडित मलतारे के अनुसार शनि ग्रह यानी साढ़े साती, ढैया या कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी न होने पर शनि को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है कि अधिक से अधिक शुभ कार्य करें। दीनहीनों की सेवा करें। झूठ, छल, प्रपंच से बचें।
Margi Saturn impact : Jyotish News, Rashiwise Effect of Shani
IMAGE CREDIT: patrika
यह भी करें
– पीपल के पेड़ पर शनिवार को मीठा जल चढ़ाएं।
– सरसों के तेल का दीपक रखें।
– शनि की दशा के दौरान मांस, मदिरा का सेवन न करें।
– अपने खाने में काली मिर्च व काले नमक को शामिल करें।
– मीठी रोटी में तेल लगा कर काले कुत्ते को खिलाएं।
किस राशि पर क्या प्रभाव
मेष : राज्यकारण, पदोन्नति होगी
वृष : भाग्यवर्धक, चिंता, परेशानियों से राहत
मिथुन : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सावधानी रखें
कर्क : धन लाभ, व्यापारिक उन्नति
सिंह : शत्रु हानि, रोग
कन्या : लाभ, संतान वृद्धि
तुला : यात्रा, तनाव, परिश्रम
वृश्चिक : लाभ, उन्नति, यश
धनु : शुभ, अशुभ, मिला जुला रहेगा
मकर : मतभेद, रोग, हानि
कुंभ : विवाह, परिश्रम, अपयश
मीन : आर्थिक उन्नति, सम्मान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो