scriptमप्र की मेरिट में मिताली को 8 वां नंबर, बेटियां फिर रही अव्वल | Mitali 8th in the merit merit list, daughters again | Patrika News

मप्र की मेरिट में मिताली को 8 वां नंबर, बेटियां फिर रही अव्वल

locationखरगोनPublished: May 15, 2019 01:30:00 pm

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम : जिले में प्रावीण्य सूची में, कसरावद, लोनारा, सनावद, बड़वाह खरगोन के पांच विद्यार्थी, बीते वर्ष से कम रहा परीक्षा परिणाम का प्रतिशत, 62.06 प्रतिशत रहा जिले का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम, बीते वर्ष 75.9 प्रतिशत रहा था

mitali-8th-in-the-merit-merit-list-daughters-again

mitali-8th-in-the-merit-merit-list-daughters-again

खरगोन. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मप्र की मेरिट सूची में कसरावद की सरदार वल्लभ भाई उमावि स्कूल की छाा मिताली कमलेश पाटीदार (४९१ अंक) को ८वां स्थान मिला है। जबकि जिले की मेरिट सूची में सबसे टॉप पर हाईस्कूल छोटी कसरावद के कुनाल हुकुमचंद वर्मा (४८३ अंक), दूसरे स्थान पर लोनारा हाईस्कूल की पल्लवी आनंदराम प्रजापत (४८२ अंक), तीसरे नंबर पर सनावद की विमला कान्वेंट स्कूल के शुभम सुरेश बिर्ला (४८० अंक), चौथे स्थान पर बड़वाह के जय यशवंत पटेल (४८० अंक) व पांचवें नंबर पर हाईस्कूल छोटी कसरावद की स्नेहा राजेश हिंगोले (४८० अंक) आई है।
कम रहा बीते वर्ष से परिणाम का प्रतिशत
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम बीते वर्ष की तुलना में कम रहा है। वर्ष २०१८ में १०वीं का परीक्षा परिणाम ७५.०९ प्रतिशत रहा था जबकि इस बार रेगुलर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ६२.०६ ही रहा।
बेटियां फिर रही अव्वल
हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में दर्ज बच्चों की संख्या १६८५० रही। इसमें ८१३२ लड़कियां व ८५८९ लड़कें शामिल हुए। इसमें ४८२९ लड़कें व ५५४० लड़कियां उत्तीर्ण हुई है। लड़कों का प्रतिशत ५९.४४ व लड़कियों का प्रतिशत ६४.५४ प्रतिशत रहा।
ऐसा रहा रिजल्ट का गणित
जिले में विद्यार्थियों की स्थिति (रेगुलर)
लड़के लड़कियां टोटल
दर्ज संख्या ८२२२ ८६२८ १६८५०
अनुपस्थित ९० ३९ १२९
उपस्थित ८१३२ ८५८९ १६८५०
इतने हुए उत्त्तीर्ण ८१२४ ८५८३ १६७०७
प्रथम ३००३ ३९०४ ६९०७
द्वितीय १८१५ १६३० ३४४५
तृतीय ११ ०६ १७
सप्लीमेंट्री १०५५ ११६४ २२१९
फैल २२४० १८७९ ४११९
टोटल पास ४८२९ ५५४० १०३६९
प्रतिशत ५९.४४ ६४.५४ ६२.०६
जिले में विद्यार्थियों की स्थिति (प्रायवेट)
लड़के लड़कियां टोटल
दर्ज संख्या ४३५६ २६८५ ७०४१
अनुपस्थित ६३८ २६२ ९००
उपस्थित ३७१८ २४२३ ६१४१
इतने हुए उत्त्तीर्ण ३७१७ २४२३ ६१४०
प्रथम ४४ २२ ६६
द्वितीय २५४ १७४ ४२८
तृतीय ११९ ५७ १७६
सप्लीमेंट्री ४२८ २९२ ७२०
फैल २८७२ १८७८ ४७५०
टोटल पास ४१७ २५३ ६७०
प्रतिशत ११.२१ १०.४४ १०.९१

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो