scriptविवादों से रिश्तों में दरार, मध्यस्थता से मिलाए परिवार | National Lok Adalat in khargone | Patrika News

विवादों से रिश्तों में दरार, मध्यस्थता से मिलाए परिवार

locationखरगोनPublished: Sep 15, 2019 06:16:18 pm

Submitted by:

Jay Sharma

नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक सहित राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण

National Lok Adalat in khargone

National Lok Adalat in khargone

खरगोन. मतभेदों के चलते रिश्तों में आई दरार को शनिवार नेशनल लोक अदालत में दूर किया गया। आपसी मनमुटाव और मतभेद को मिटाकर परिवार मिले और एक साथ खुशी-खुशी जीवन यापन करने का संकल्प लेकर घर लौटे। शनिवार को न्यायालय में परिसर में नेशनल लोक अदालत लगी। इसमें चार परिवारों के बीच मध्यस्थता की गई। परिवारों को फिर से मिलाया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न तहसीलों में नेशनल लोक अदालत हुई। न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरणों का निराकरण किया गया।
यह भी हुए एक
शहर के कसरावद रोड निवासी निशा (परिवर्तित नाम) और खंडवा के जावर निवासी सुरेश (परिवर्तित नाम) का विवाद 26 अप्रैल 2018 को हुआ। शादी के बाद सुरेश पत्नी को गांव में छोड़कर इंदौर चला गया। करीब तीन माह बाद लौटा। वह निशा को परिजनों और अन्य किसी से बातचीत भी नहीं करने देता। इन सब के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़े। दोनों अलग-अलग रहने लगे। लोक अदालत में न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने दोनों समझाइश दी और एक किया। अभिभाषक गोविंद खेड़े ने प्रकरण में पैरवी की। खरगोन लोक अदालत में करीब 459 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इनमें लीटिगेशन के 140 प्रकरणों का निराकरण कर &6&8650 रुपए की वसूली की गई। प्रीलीटिगेशन के &19 प्रकरणों का निराकरण कर 2577491 रुपए वसूले।
एक दूसरे को पहनाई माला
शहर के रवि सोलंकी का विवाह 2017 में पूजा से हुआ। विवाह के बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा। मतभेद उभरे। पूजा ने बताया रवि कामकाज छोड़कर दोस्तों के बीच समय बिताते थे। इससे परिवार चलाने में परेशानी आती है। आर्थिक परेशानी के चलते आए दिन विवाद होते थे। दो वर्ष से दोनों अलग-अलग रहे थे। शनिवार को लोक अदालत में न्यायाधीश गीता सोलंकी ने दोनों को समझाइश दी। टूटते परिवार को एक किया। रवि ने कहा अब वे इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। परिवार का सही तरीके से पालन पोषण करेगा। दोनों की एक बेटी भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो