scriptनिमाड़ उत्सव में पहली बार होगा फिल्म जोधा-अकबर में किया गया तनोरा नृत्य | Nimar Utsav Maheshwar | Patrika News

निमाड़ उत्सव में पहली बार होगा फिल्म जोधा-अकबर में किया गया तनोरा नृत्य

locationखरगोनPublished: Nov 07, 2019 02:01:27 am

Submitted by:

Jay Sharma

मिस्र के खास उत्सवों में होता है मेडिटेशन की शैली वाला यह नृत्य, विदेशी कलाकार देंगे प्रस्तुतिसंस्कृति विभाग के प्रोग्राम अधिकारी ने अहिल्या घाट पर उत्सव की तैयारियों का किया अवलोकन

Nimar Utsav Maheshwar

Nimar Utsav Maheshwar

खरगोन. पर्यटन नगरी महेश्वर में 11 नवंबर से तीन दिनी निमाड़ उत्सव का आगाज होगा। इस बार इस उत्सव में पहली बार विदेशी कलाकार मिस्र शैली के तनोरा नृत्य की प्रस्तुति देंगे। मेडिटेशन की शैली वाला यह नृत्य अब तक फिल्मों में ही देखने को मिला है। इस नृत्य को फिल्म जोधा अकबर के एक गाने में विशेष रूप से किया था। इस बार निमाड़ की धरती पर पहली बार इसका प्रदर्शन होगा।
मिस्र में खास उत्सवों पर तनोरा प्रमुखता से किया जाने वाला नृत्य है। उत्सव की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए बुधवार को संस्कृति विभाग के प्रोग्राम अधिकारी राजीव सक्सेना महेश्वर पहुंचे। उन्होंने अहिल्या घाट का भ्रमण किया और व्यवस्थाएं जांची।
जिले में होने वाला निमाड़ उत्सव लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। उत्सव को लेकर प्रदेश ही नहीं पूरे देशभर में चर्चा होने लगी है। उत्सव को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए इस बार संस्कृति विभाग ने कुछ नए प्रयोग किए हैं। इससे उत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। मां नर्मदा तट पर होने वाले तीन दिनी निमाड़ महोत्सव में देश के प्रख्यात कवि पदमश्री से सम्मानित अशोक चक्रधर तो होंगे ही, इनके अलावा पहली बार यहां एक ऐसा नृत्य होगा, जो प्राचीन नृत्य शैली के साथ मेडिटेशन के दौरान लीन होकर किया जाता है।
तैयारियों को लेकर किया अवलोकन
निमाड़ उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को संस्कृति विभाग के प्रोग्राम अधिकारी राजीव सक्सेना ने महेश्वर के मां अहिल्या घाट पर स्थल का अवलोकन किया। यहां उन्होंने मुख्य समारोह के मंच स्थल सहित दर्शक दीर्घा वाले स्थान का जायजा लिया। टीम प्रमुखों को गाइड किया।
11 नवंबर को शाम 6.30 बजे होगा शुभारंभ
निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 11 नवंबर को शाम 6.30 बजे होगा। प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ इसका शुभारंभ करेगी। यहां नृत्य, काव्य, रोमांचकारी जल क्रीड़ा, विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। समापन पर भी मनमोहक प्रस्तुतियां होगी।
मंच को अमरकंटक के मंदिरों का स्वरूप देंगे
कार्यक्रम के समन्वयक नीरज अमझरे ने बताया इस बार मंच का स्वरूप मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के मंदिरों का स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर नपा सीएमओ राजेंद्र मिश्रा, तहसीलदार देवदत्त शर्मा, बीईओ अखिलेश पारे सहित विश्वदीप मोयदे उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो