खरगोन

खरगोन में नहीं आया नया पॉजिटिव मरीज, कोई रेफर भी नहीं हुआ

अस्पताल में 302 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध, 24 घंटे में 10 मरीज हुए डिस्चार्ज

खरगोनJun 04, 2021 / 10:35 am

harinath dwivedi

khandwa-is-the-least-patient-in-the-state-the-figure-in-one-digit

खरगोन. कोरोना की दूसरी लहर में करीब तीन माह बाद गुरुवार को राहतभरी खबर जिला अस्पताल से मिली है। गुरुवार को यहां न तो नया कोरोना रोगी भर्ती हुआ और न ही किसी गंभीर मरीज को इंदौर रेफर करना पड़ा। बीते चौबीस घंटे में 10 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। फिलहाल जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। 302 सिलेंडर रिजर्व रखे गए है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों को गुरुवार रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए हैं। इसके अलावा गुरूवार को यहां कोई नया पॉजीटिव मरीज भर्ती नहीं हुआ है। डिस्चार्ज मरीज, इंदौर रेफरिंग तथा होम आइसोलेशन, एचडीओ में भर्ती किए गए मरीजों की संख्या शून्य है। संदिग्ध मरीजों की संख्या अब 19 है। जबकि आइसोलेशन पॉजिटिव पांच, आइसोलेशन संदिग्ध 1 व ऑक्सीजन सपोर्ट पर तीन पॉजिटिव मरीज है। संदिग्ध पॉजीटिव ऑक्सीजन मरीजों की संख्या 11 है। आईसीयू में चार पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां 7 संदिग्ध मरीज भर्ती है।
13 संक्रमित मिले, 1313 की रिपोर्ट निगेटिव आई
गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 13 नए व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए। 10 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। इस तरह जिले में कुल कोरोना रोगियों की संख्या अब 13821 है। इनमें 13443 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हंै। अब तक महामारी से जिले में 222 लोगों की मौत हुई है। 156 मरीज एक्टिव है। 24 घंटे में 1313 सैंपलों की निगेटिव रिपोर्ट मिली। 1323 नए सैंपल जांच के लिए भेजे हंै। जिले में 31 कंटेनमेंट एरिया है। 537 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। 24 घंटे में कोरोना से एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है।

Home / Khargone / खरगोन में नहीं आया नया पॉजिटिव मरीज, कोई रेफर भी नहीं हुआ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.