scriptप्रक्रिया में उलझे अफसर, देर रात तय हुआ निकाय आरक्षण | Officers entangled in the process | Patrika News

प्रक्रिया में उलझे अफसर, देर रात तय हुआ निकाय आरक्षण

locationखरगोनPublished: May 25, 2022 10:03:32 am

Submitted by:

Gopal Joshi

-अफसरों ने निर्वाचन आयोग द्वारा 20 मई को जारी आदेश के आधार पर की तैयारी, संशोधित आदेश 21 मई को आया, इसके आधार पर होना था आरक्षण, पूर्व पार्षद के टोकने पर अफसरों ने लिया संज्ञान

Officers entangled in the process

5.30 बजे शुरू हुई दोबारा प्रक्रिया

खरगोन.
दिनभर की लंबी माथापच्ची और नियमों के सर्कुलर पढऩे के बाद मंगलवार देर रात बाद आगामी निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की तस्वीर साफ हुई। वार्डवार आरक्षण को लेकर सुबह 11 बजे बैठक रखी गई, लेकिन शुरुआत से ही अफसर प्रक्रिया में उलझ गए। पुराने सर्कुलर पर तैयारी की जबकि आरक्षण संशोधित आदेश के मुताबिक होना था। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों के टोकने पर दोबारा प्रक्रिया समझी और इस उधेड़बुन में शाम 7 बजे तक प्रक्रिया चलती रही।
नवीन कलेक्टोरेट भवन के सभाकक्ष में अफसरों ने जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की मौजूद जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठा दिए। दरअसल अफसरों ने निर्वाचन आयोग के पत्र का हवाला देते हुए प्रक्रिया शुरू की। लेकिन अफसर 21 मई को मिले संशोधित आदेश के बजाय 20 मई को मिले आदेश पर ही यह प्रक्रिया अपनाने लगे। इस चूक को बड़वाह निकाय के पूर्व पार्षद व वकील शहजाद खान ने पकड़ा। पूर्व पार्षद खान ने उन्होंने संशोधित आदेश का हवाला देते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही। अफसरों ने इसे संज्ञान में लिया। समय मांगते हुए देरी से प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। कुछ देर बात फिर बैठक शुरू हुई तो इसमें चक्रानुक्रम का पेंच फंस गया। फिर प्रक्रिया रोकनी पड़ी। इसके बाद अफसरों ने शाम करीब 5 बजे तक पूरी प्रक्रिया को स्थगित किया और नए सिरे से इसे फाइनल करने की बात कही।
5.30 बजे शुरू हुई दोबारा प्रक्रिया
सीटों पर आरक्षण प्रक्रिया से पर्दा उठाने के लिए शाम 5 बजे का समय दिया गया। शहर सहित जिले की अन्य निकायों से आए जनप्रतिनिधि व अफसर परेशान होते रहे। कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट में ही भोजन लिया और काम पर जुट गए। शाम करीब 5 बजे तक माथापच्ची चली इसके बाद शाम 5.30 बजे बाद बड़वाह, सनावद नगरपालिका कसरावदत, करही व बिस्टान नगर परिषद के वार्डवार आरक्षण की स्थिति साफ हुई। खरगोन नगरपालिका के लिए वर्ष 2020 में तय हुआ आरक्षण ही रहेगा। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर देर रात करीब 10 बजे तक भी आरक्षित वार्डों की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर आरक्षण प्रक्रिया बताई।
þ
जानें, किस निकाय में कैसा आरक्षण
बिस्टान नगर परिषद
अनारक्षित : 6, 7, 8, 9
अनारक्षित महिला : 1, 12, 13, 15
अनुसूचित जनजाति : 2, 3
अनुसूचित जनजाति महिला : 4, 10, 11
अनुसूचित जाति : 14
अन्य पिछड़ा वर्ग : 5
कसरावद नगर परिषद
अनारक्षित : 7, 9, 10, 12
अनारक्षित महिला : 3, 4, 5, 11
अनुसूचित जनजाति : 8
अनुसूचित जनजाति महिला : 6
अनुसूचित जाति : 15
अन्य पिछड़ा वर्ग : 13
अनुसूचित जाति महिला : 1, 2
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 14

बड़वाह नगरपालिका
अनारक्षित : 5, 10, 12, 17
अनारक्षित महिला : 6, 8, 9, 14, 16, 18
अनुसूचित जनजाति : 7,
अनुसूचित जाति : 4
अन्य पिछड़ा वर्ग : 1, 11, 13
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 2, 3, 15
सनावद नगरपालिका
अनारक्षित : 1, 8, 9, 13
अनारक्षित महिला : 4, 6, 10, 14, 15
अनुसूचित जनजाति : 18
अनुसूचित जाति : 3
अन्य पिछड़ा वर्ग : 2, 7, 11
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 5, 16, 17
अनुसूचित जाति महिला : 12
वर्ष 2020 में ऐसा था खरगोन का आरक्षण
अनारक्षित वार्ड : 4, 8, 9, 11, 12, 13, 17, 22, 25, 32
अनारक्षित महिला वार्ड : 3, 5, 7, 16, 18, 19, 27, 28, 30
अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित वार्ड : 15, 23, 24, 26
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड : 1, 6, 10, 20
अनुसूचित जनजाति अनारक्षित वार्ड : 31
अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड : 14, 29
अनुसूचित जाति अनारक्षित वार्ड 33
अनुसूचित जाति महिला वार्ड : 2, 21
(आरक्षण की संभावित जानकारी जनप्रतिनिधियों के अनुसार)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो