script

किसान पड़ोसी को खेत से रास्ता नहीं देता, भगवान से स्वर्ग का रास्ता मांगता हैं : डॉ. गुर्जर

locationखरगोनPublished: Feb 25, 2020 09:05:04 pm

Submitted by:

rohit bhawsar

देवग्राम धुलवाड़ा में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव हुआ, तहसील संयोजक डॉ. सोहन गुर्जर ने किया ग्रामीणों को संबोधित

किसान पड़ोसी को खेत से रास्ता नहीं देता, भगवान से स्वर्ग का रास्ता मांगता हैं : डॉ. गुर्जर

यज्ञ में आहुतियां देते गायत्री परिवार साधक व ग्रामीण

सनावद ईश्वर का दिया अनमोल तन का मोल व्यक्ति समझ ही नहीं पा रहा है। यह तन क्यों मिला है? कीमती समय और जीवन तेरे-मेरे के उलझन में ही गंवा रहा है। वर्तमान में किसान का दुश्मन किसान बना है। बड़ी विडंबना है कि एक किसान दूसरे को अपने खेत से उसके खेत में जाने का रास्ता देने को तैयार नहीं है और ईश्वर से स्वर्ग का मांगता है। यह बात सोमवार को समीपस्थ ग्राम धुलवाड़ा में गायत्री परिवार के तहसील संयोजक डॉ. सोहन गुर्जर ने पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में परिवार प्रबंधन पर आयोजित कार्यषाला में कही। तीन दिनी कार्यक्रम की शुरुआत युग निर्माण जिला के जिला संयोजक पन्नालाल बिर्ला के सानिध्य में ग्राम में मंगल कलश यात्रा द्वारा हुई। ग्रामीणजनों के आंगन में रंगोली सजाई। कलश यात्रा का स्वागत किया। रात्री में गायत्री दीप महायज्ञ से बिर्ला ने मानव जीवन की गरिमा पर अपनी बात रखी। दीप महायज्ञ में गायत्री महामंत्र की आहुतियां समर्पित कर गांव की खुशहाली, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य के लिए वेदमाता से कामना की।
गुरुदीक्षा संस्कार व मुंडन संस्कार हुआ
पंडित रविन्द्र दुबे के आचार्यत्व में 25 से अधिक दुरुदीक्षा व 10 मुंडन संस्कार हुए। दुबे ने गायत्री महामंत्र से दीक्षित नवसाधकों को गुरु शिष्य का प्रसंग सुनाया। परिव्राजक पन्नालाल चौहान ने स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी। पांच जोड़ों ने यज्ञ भगवान तथा वेदमाता गायत्री की आरती के साथ उपस्थित देव तुल्य श्रोताओं की आरती उतारकर उन्हें जाग्रत कर दिया। भगवानदास बिर्ला, अनिल पाटील, महेन्द्रसिंह चौहान, ध्यानसिंह मण्डलोई तथा विजेन्द्रभाई ने ससंगीत प्रज्ञागीतों की प्रस्तुती दी। पूर्व सरपंच महेन्द्रसिंह पंवार कोटल्याखेड़ी, ग्राम के ग्राम पटेल अर्जुनसिंह पंवार, उम्मेदसिंह सोलंकी, स्थानीय शिक्षक रामेश्वर बिर्ला, अनोखीलाल पटेल, गायत्री परिवार शाखा गोल, नरलाय, मातपुर के परिजन उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो