scriptसियासत में युवा नेता: छोटे से गांव की बेटी ने जीतकर रचा कीर्तिमान | Patrika News

सियासत में युवा नेता: छोटे से गांव की बेटी ने जीतकर रचा कीर्तिमान

locationखरगोनPublished: Jul 06, 2022 12:32:29 pm

Submitted by:

Manish Gite

mp panchayat chunav 2022 – इस बार पंचायत चुनावों में युवा जनप्रतिनिधि चुन कर आए है… । लोग भी युवाओं को मौका दे रहे हैं…।

badwah.png

mp panchayat chunav 2022

22 साल की उम्र में जनपद सदस्य बनीं रूपाली, बोलीं- छोटी उम्र में जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी, गांव के विकास के लिए करूंगी काम

खरगोन। बड़वाह में 22 वर्ष की रूपाली यादव ने जनपद सदस्य का चुनाव जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्राम नलवा निवासी रूपाली 12वीं तक पढ़ी है। जनपद सदस्य पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थीं। रूपाली को जीत मिली।
रूपाली जनपद क्षेत्र 19 से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कहा, क्षेत्र की जनता ने छोटी उम्र में मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी, जिस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

रूपाली पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उनके पिता जयप्रकाश यादव किसान हैं। वे भी बेटी की जीत से उत्साहित हैं। रूपाली ने बताया कि वह गांव की हालत देखकर ही राजनीति में उतरी हैं। पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट की समस्या हल करना है। साथ ही गांव के आवास विहीन परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने पर काम करना है।

खरगोन. पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 8 जुलाई को होना है। इस चरण में जिला पंचायत की 11 और चार जनपदों की 228 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी चुनावी जंग में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके ग्रामीण क्षेत्रों में गली-गली चुनावी शोर गूंज रहा है। तीसरे चरण में खरगोन सहित कसरावद, भीकनगांव और गोगावां जनपद में मतदान होगा। इसके लिए प्रशासनिक अमले को भी पहले से ज्यादा तैयारियां करना पड़ रही है। पंचायत चुनाव संपन्न होने के पांच दिन बाद जिले की छह निकायों के लिए 13 को मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि जिपं में 26 सीटों की तुलना में पहले और दूसरे चरण में 15 सीटों के लिए चुनाव हो चुका है। वहीं अंतिम चरण में 11 सीटों के लिए जोर अजमाइश चल रही है। अभी तक आए रुझानों के हिसाब से अध्यक्ष पद के लिए दोनों ही दल दावे कर रहे है ं। जिसकी तस्वीर 14 जुलाई को निर्वाचन की घोषणा के साथ साफ होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो