scriptएक हजार की आबादी वाले गांव बनेंगे ग्राम पंचायत | Panchayat Election News | Patrika News

एक हजार की आबादी वाले गांव बनेंगे ग्राम पंचायत

locationखरगोनPublished: Jul 08, 2019 12:15:04 pm

जिले में 120 नए गांवों के परिसीमन के साथ ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव तैयार, 10 और 11 जुलाई तक मांगे दावे-आपत्ति, 12 जुलाई को होगा अंतिम प्रकाशन

Panchayat Election News

जिपं खरगोन

खरगोन.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें सर्वप्रथम नवीन पंचायतों के गठन की कवायद चल रही है। शासन के निर्देश पर इस बार एक हजार की आबादी वाले गांवों को पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है। ऐसे करीब 120 गांवों को चिन्हित कर परिसीमन की प्रक्रिया में शामिल किया है। जिन्हें ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला पंचायत स्तर पर यह कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कलेक्टर कार्यालय से अनुमोदन के पश्चात नवीन पंचायतों के प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसमें 10 और 11 जुलाई से संबंधित ग्राम पंचायतों के लिए दावे-आपत्ति बुलाए गए हैं। इनका निराकरण संबंधित एसडीएम कार्यालय में किया जाना है। इसके बाद 12 जुलाई को ग्राम पंचायतों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में अब 594 ग्राम पंचायतें हैं और नई 120 पंचायतों के गठन होने के उपरांत संख्या बढ़कर 716 हो जाएगी।
साल के आखिरी में चुनाव
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची भी तैयार की जा रही है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पिछले चुनाव 2014 में हुए थे। इसमें पांच साल का कार्यकाल नवंबर-दिसंबर तक खत्म होने जा रहा है। इसके देखते हुए साल के अंत में दिसंबर अथवा जनवरी 2020 में चुनाव हो सकते हैं।

बड़वाह में 30 ज्यादा, गोगावां में 2 नई पंचायतें
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नौ विकासखंडों में नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया जाना है। इसमें सबसे ज्यादा बड़वाह जनपद में 30 पंचायतों नई बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं सबसे कम गोगावां में 2 और खरगोन में तीन नई पंचायतें गठित हो सकती है।
ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों की स्थित
जनपद अब पहले
सेगांव 40 37
गोगावां 48 46
भीकनगांव 86 65
भगवानुपरा 71 61
झिरन्या 95 76
कसरावद 93 83
खरगोन 46 43
महेश्वर 91 69
बड़वाह 144 114
(स्त्रोत:- जिला पंचायत कार्यालय)

गांव के अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास
कम जनसंख्या के बावजूद नवीन ग्राम पंचायतें बनाने के पीछे शासन की मंशा गांवों के विकास पर आधारित है। इससे गांव के अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधा मुहैया होगी। गांव में पढ़ाई के स्कूल, पेयजल और पक्की सड़कों का निर्माण ग्राम पंचायतों की मदद से किया जाएगा। हालांकि अतिरिक्त पंचायतों के गठन से चुनाव में प्रशासन की मेहनत बढ़ेगी। चुनाव लडऩे के लिए पंच और सरपंचों की होड भी मचेगी।

प्रारंभिक प्रकाशन
परिसीमन के आधार पर नवीन ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। करीब 120 नई पंचायतें बनेगी। दावे-आपत्ति के आधार पर इनकी संख्या कम भी हो सकती है।
डीएस रणदा, सीईओ जिपं खरगोन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो