खरगोनPublished: Jan 12, 2023 06:08:14 pm
Faiz Mubarak
तेज रफ्तार यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में बस सवार 1 यात्री की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 15 यात्री घायल भी हुए हैं।
मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गवा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की तमाम चाक चौबंद के बावजूद सड़क पर बेलगाम दौड़ते वाहन हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस सड़क हादसे में बस सवार एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 15 बस यात्री घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।