scriptLok Sabha Election 2019: पीेएम मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस के लिए बोली यह बात | PM MODI ADDRESSES PUBLIC MEETING AT KHARGONE LOK SABHA ELECTION 2019 | Patrika News

Lok Sabha Election 2019: पीेएम मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस के लिए बोली यह बात

locationखरगोनPublished: May 17, 2019 07:07:37 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को खरगौन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं..।

MODI

राहुल सिंह/हेमंत जाट/रियाज सागर की रिपोर्ट

खरगौन। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम दौर की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने प्रचार की शुरुआत मेरठ से की थी और आखिरी सभा खरगौन में कर रहा हूं। मदी ने यह भी कहा कि इस बार पूरा देश कह रहा है कि एक बार फिर मोदी सरकार। अबकी बार 300 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर में खरगौन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

शुरुआत में मोदी ने कहा कि मां अहिल्या और मां नर्मदा की गोद में आया हूं। उन्होंने कहा कि मैंने चुनावी अभियान की शुरुआत मेरठ से की और खरगौन में खत्म की। इन दोनों का गहरा रिश्ता है। दोनों में एक डोर ऐसी भी है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। दोनों ही शहर राष्ट्रवाद की प्रेरणा से जुड़े हुए हैं। 1957 की क्रांति से जुड़े हैं। मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल बजा था। वहीं खरगौन में भीमा नायक ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में मालवा और निमाड़ की 8 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होगा। जिसमें मध्य प्रदेश की इंदौर, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खंडवा और खरगोन शामिल हैं। पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के लिए प्रचार कर रहे हैं। गजेन्द्र पटेल के मुकाबले में कांग्रेस ने गोविंद मुजाल्दा को मैदान में उतारा है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

Live Updates

01.01 PM
मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए।
-मोदी ने अंत में कहा कि जब कमल के निशान का बटन दबाएंगे तो आतंकवादियों के सीने पर ट्रिगर दबाएंगे।
-आपका उज्जवल भविष्य का बटन दबाएंगे।
-बटन दबाने में आपको पांच सेकंड लगेंगे, लेकिन मैं पांच साल आपके लिए खपा दूंगा।
-आज भीमा नायक की धरती पर आया हूं। मैं देश को धन्यवाद करता हूं कि मैं अपनी यात्रा का समापन कर रहा हूं। देश को कह रहा हूं। जिनका मतदान हो चुका है उन्हें भी कह रहा हूं कि 5 साल आपने मुझे जो प्यार दिया, जो समर्थन किया, हर समय आप मेरे साथ चले, मेरा हौंसला बुलंद किया। इसलिए सिर झुकाकर आपका नमन करता हूं और आने वाले 5 साल के लिए जिन्होंने आशीर्वाद दिया है। जो लोग 19 मई को आशीर्वाद देने वाले हैं। मैं आपके सपनों को पूरा करने के लिए पांच साल खपा दूंगा।

12. 50 PM
मोदी ने प्रदेश में कर्ज माफी पर मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। यहां किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है और बैंक घर पर पुलिस भेज रहे हैं।
-मोदी ने जनता से कहा कि जिनका कर्ज माफ नहीं हुआ, उन्हें कह दो- माफ करो और जाओ।
-उन्होंने बिजली का बिल हाफ करने को कहा था, लेकिन शैतानी दिमाग देखो, उन्होंने क्या किया बिल हाफ नहीं किया, बिजली ही हाफ कर दी। वायदा किया था कर्ज माफी का, नहीं होने पर मुख्यमंत्री को बदलने को कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री तो नहीं बदला, आज एमपी में ढाई मुख्यमंत्री बैठा दिए गए। अफसर भी मजे में हैं। एक इससे पूछता है, दूसरा उससे पूछता है। इन सबके चक्कर में जनता परेशान है।

-प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि सभी ने देखा, बोरे भर-भरकर पैसा निकला है। दिल्ली के तुगलक रोड तक पैसा पहुंचा दिया गया। अभी तो 60 दिन ही हुए थे। एक अंगुली दबाने की गलती ने पूरे मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया। ऐसी नीयत रखने वालों पर देश कैसे भरोसा कर सकता है। कांग्रेस और उसके तमाम मिलावटी लोगों को देश नकार रहा है। बेटी, बहनों और माताओं का भी आभारी हूं, जिन्होंने आगे आकर भाजपा को आशीर्वाद दिया। मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि बीते 5 वर्षों में महिला सशक्तिकरण की जो यात्रा शुरू की थी, उसे और मजबूत किया जाएगा।
-5 वर्षों में स्कूल, गांव-गांव में बहू-बेटियों के लिए शौचालय बनवाया, गरीब के घर में मुफ्त गैस का कनेक्शन दिया। अब आने वाले 5 वर्षों में हम पूरी तरह समर्पित भाव से काम करने वाले हैं।
-हमारे देश में बहुत बड़े चिंतक राममनोहर लोहिया थे। लोहियाजी ने 50 साल पहले कहा था कि हमारे देश की महिलाओं की दो समस्याएं मुख्य है, एक पानी की और दूसरी पाखाने की।

मोदी ने कहा कि मैंने पिछले 5 साल शौचालय बनाने के लिए काम किया। महिलाओं को इज्जत दी।मेरी पूरी ताकत अब पानी के लिए लगाने वाला हूं। घर-घर शुद्ध पानी, किसान को सिंचाई के लिए पानी मिले, इस पर तेजी से काम होगा।
-अगले पांच सालों में कोई गरीब नहीं होगा, जिसका पक्का घर न हो।
-मैं संकल्प लेकर आपका सपना साकार करना चाहता हूं।
-आयुष्मान भारत योजना के तहत यह कोशिश की है कि किसी को इलाज में दिक्कत नहीं होगी।
-हर व्यक्ति के पास बैंक अकाउंट हो, गरीब व्यक्ति की बैंक तक पहुंच हो। डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ें। ऐसे नए भारत के निर्माण के लिए हम निकले हैं।
-खरगौन और धार के मतदाताओं से अपील है कि मजबूत भारत, मजबूत सरकार के लिए अपना समर्थन दें।

12.45 pM
मोदी ने कहा कि अब हम पेंशन योजना लाएंगे। किसान, खेत-मजदूर, छुटपुट काम करने वालों के लिए हर माह पेंशन की योजना लेकर आने वाले हैं। फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी तो यह भी मैं लेकर आ जाउंगा। मंडियों को बिचौलियों से मुक्त करने के लिए भी योजना है।


12.44 PM
-फिर एक बार मोदी सरकारः मोदी ने सभी से नारे लगवाए कि फिर एक बार मोदी सरकार।

-आदिवासियों की पढ़ाई के लिए एक लव्य स्कूलों का नेटवर्क बनाया जा रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने का अभियान चलाया है। वनोपज की अधिक कीमत मिलनी तय हुई है। आदिवासी कलाकृतियों को ऑनलाइन पहुंचाने के लिए भी सरकार को काम में लगाया है। परंपरा को तकनीक के जरिए भी संरक्षित किया जा रहा है। आजादी के लिए शहीद हुए आदिवासी, वीर वीरांगनाओं के लिए स्मारकों पर काम चल रहा है। जैसे मैंने भीमा नायक की बात बताई, गोविंद गुरू की बात बताई। झारखंड में हम विरसा मुंडा के लिए कर रहे हैं।

-पिछले सालों में बीज से लेकर बाजार तक जो कदम उठाए हैं, उनको हम और गति देने वाले हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। अन्नदाता अब ऊर्जा दाता भी बने, इसके लिए हम कदम बढ़ा चुके हैं। हमारे देश में किसान की छोटी जमीन हो, बड़ी जमीन हो, सिंचाई हो, तालाब हो, नदी हो, वहां तो दो फसल ले पाता है, लेकिन ज्यादातर किसान एक फसल ले पाता है।

-हम सोलर पैनल बनाएं, वो बिजली बनाएं, सूरज की शक्ति से कमाई करते रहें, वो बिजली सरकार खरीदे। सोलर पंप का खर्चा भी नहीं, रात को जागना भी नहीं, खेत में पानी पहुंचने लगेगा। सूर्य शक्ति के द्वारा सिंचाई भी मुफ्त हो, बिजली भी पर्याप्त हो और अतिरिक्त बिजली से कमाई भी हो, यह काम हम कर रहे हैं।

-हम किसानों को सशक्त करने में जुटे हैं इसीलिए किसानों के खाते में सीधे पैसे जमा किए जा रहे हैं। यह झूठ बोलने वालों की जो जमात हैं, उनके पास अपने शासन का हिसाब देने की हिम्मत नहीं है। अपने किए की बात बताने की हिम्मत नहीं है। एक झूठ ऐसा चल रहा है। वो यह है कि जो मोदी किसानों के खाते में पैसा जमा करता है, वो चुनाव के बाद वापस ले लेगा। मोदी ने विश्वास दिलाया कि यह जो पैसा भारत सरकार आपके खाते में जमा कर रही है, वो पैसे आपके हैं, दुनिया की कोई ताकत आपसे वो पैसा वापस नहीं ले सकती। यह पैसा एक बार के लिए नहीं है, यह पैसा साल में तीन बार के लिए नहीं है, हमेशा मिलेंगे। कोई यह बंद नहीं कर सकता। यह बात मैं लिखित में देकर जाता हूं।

 

12. 40 PM
-जब तक मोदी है, जब तक बीजेपी है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों को उनकी जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता। ये झूठ फैलाने वालों को सजा दो। अटलजी के समय भी ऐसा ही झूठ फैलाया गया था। ऐसे लोगों को इस चुनाव में सजा दो।

12.30 PM

-जो लोग जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की पैरवी कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में बड़ी सजा दी जाए। पूरा हिन्दुस्तान दे रहा है और आप भी देने वाले हैं, मुझे पूरा विश्वास है।
-उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का बयान आया, यह बयान सुनकर इस देश का कोई भी व्यक्ति 100 सालों तक वोट नहीं देगा। बल्कि किसी ने गलती भी स्वीकार नहीं की। इतना बडा़ गुनाह है, फिर भी कांग्रेस के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया है उन्होंने क्या कहा है। उन्होंने यह कहा कि सेना में वो लड़के जाते हैं, जिनको खाने के लिए रोटी नहीं है। वे भूखे मरते हैं, इसलिए सेना में जाते हैं। यह हमारे संतानों और आदिवासियों, वीर माताओं देश की सेना का अपमान है या नहीं।
-कांग्रेस के साथियों क्या भाषा बोल रहे हों। जब इस देश का बच्चा सीमा पर जाता है, वो रोटी के लिए नहीं गोली खाने के लिए तैयार रहता है। वो अपने सपनों के लिए नहीं दूसरों के सपनों के लिए अपना जीवन खपा देता है। ऐसा बोलने वालों को सजा देना चाहिए या नहीं।
-हमारे जनजातीय समाज आदिवासियों का आभारी हूं कि उन्होंने कांग्रेस की सच्चाई को पूरी तरह पहचाना है। कांग्रेस के प्रपंच को नकार दिया है।
-मोदी ने जनता से प्रश्न करते हुए कहा कि दुश्मन को इसके घर में घुसकर मारना चाहिए या नहीं। देश में ऐसी सरकार चाहिए कि नहीं, जो दुश्मन को घर में घुस कर मारे। इससे आपका सीना चौड़ा होता है या नहीं।

 

12.28 PM

मोदी ने कहा कि इस बार हम फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं। लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है। राजनीतिक दल और जनप्रतिनिध उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नियत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं। लेकिन, 2019 का यह चुनाव पहले के चुनावों से अभूतपूर्ण है। इसका नेतृत्व देश की जनता कर रही है, आप लोग कर रहे हैं। मतदान किसी दल के लिए नहीं, बल्कि पूरा देश, हर मतदाता इस बार मतदान दल के लिए नहीं, देश के लिए कर रहा है।
-जनता इस बार देश का विकास करने, देश का भविष्य बनाने के लिए यह मतदान कर रही है।
-मोदी ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश का भी प्रभारी रह चुका हूं। जब यहां चुनाव होता था, मैं आता था। मेरा आपसे पुराना संबंध है। भाषा भी एक है। मैं संगठन मंत्री था।

-मोदी ने कहा कि पार्टी का काम करता था तब भी, इतने चुनाव के कालखंडों के बाद भी खरगौन की आखिरी सभा के बारे में कहा कि किसी संगठन में दम नहीं था कि इतनी बड़ी सभा कर ले।


12.25 PM
मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात का सीएम था, तीनों प्रदेशों की सीमाएं मिलती हैं, जहां मानगड़ गांव है। आदिवासी समाज में राष्ट्रभक्ति जगाने का काम गोविंद गुरू ने किया था। उन्होंने अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया था।
-जब में गुजरात में था तो गोविंदगुरु को श्रद्धांजलि देने हमेशा जाता था। मानगड़ में श्रद्धा का मेला आज भी लगता है।

12. 20 pM
मोदी ने कहा कि माता अहिल्या और मां नर्मदा की गोद में आखिरी सभा करने आया हूं।
-मेरी चुनाव अभियान की शुरुआत उत्तरप्रदेश के मेरठ से हुई थी और आज इस अभियान की आखिरी सभा मध्यप्रदेश के खरगौन में हो रही है। ऐतिहासिक नजर से देखें तो मेरठ और खरगौन के बीच एक डोर ऐसी भी है जिस पर अक्सर ध्यान कम जाता है। आप में से भी कइयों के लिए मेरी यह बात नई प्रेरणा देगी। मेरठ हो या खरगौन, यह दोनों ही शहर राष्ट्रवाद की प्रेरणा से जुड़े हैं। 1957 के स्वातंत्र्य संग्राम से जुड़े हैं। मेरठ में जहां अंग्रेजों के खिलाफ सैनिकों ने आजादी के आंदोलन का बिगुल बजाया था, वहीं खरगौन की इस धरती पर महान योद्धा और स्वतंत्रता सैनानी भीमा नायक ने आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया और मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। मैं 1857 की उस क्रांति के सभी योद्धाओं को और भीमा नायक को एक बार फिर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इन महान आत्माओं को नमन करता हूं।
-भाजपा सरकार ने नायकजी के लिए स्मारक बनवाया है। इसके लिए शिवराजजी को बधाई देता हूं।

12.15 PM
प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू। उन्होंने बाबा महेश्वर, बाबा ओंकारेश्वर का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। उन्होंने निमाड़ी में कहा अरु कई हालचाल छे।

 

12.12 PM

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने संबोधन में मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।

12.07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। मोदी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह भी साथ थे। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

 

11.35 AM

भाजपा नेता थावरचंद गहलोत का संबोधन। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

11.30 am

मोदी का हो रहा है इंतजार..।

 

11.15 am

प्रधानमंत्री थोड़ी देर में सभा स्थल पर पहुंचने वाले हैं।

11.15 am

सभा स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी है। चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना हुआ।

11.40 AM

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं, संबोधित।

11.00 am
सभा स्थल पर सुरक्षा बलों की पुख्ता व्यवस्था है।

1.45 am
मोदी की सभा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचने का सिलसिला चल रहा है।

PHOTO RIYAZ
PHOTO RIYAZ
यह है मोदी का कार्यक्रम
-पीएम मोदी सुबह 10.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगे।
-वहां से 10.40 बजे हेलिकॉप्टर से खरगौन रवाना होंगे।
-11.20 बजे पर खरगौन में दामखेड़ा स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे।
-11.25 बजे हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
-दोपहर 12.25 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
MODI
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो