scriptजेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया कैदी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप | Prisoner escaped by climbing the prison wall | Patrika News

जेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया कैदी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

locationखरगोनPublished: Dec 01, 2022 04:07:02 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

खरगोन जिले में एक कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया है.
 
 

जेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया कैदी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

जेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया कैदी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

खरगोन. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया है, कैदी के इस तरफ फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है, पुलिस और प्रशासन जेल पहुंच गया है और फरार कैदी को तलाशने में टीम जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये दीवार करीब 21 फीट ऊंची थी।

जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के बड़वाह में स्थित उपज जेल की काफी ऊंची दीवार फांदकर एक कैदी फरार हो गया है, बताया जा रहा है कि ये कैदी 14 अक्टूबर से उपजेल में बंद था, कैदी ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे जेल की दीवार कूदी है।

कैदी का नाम संजू उर्फ संजय मानकर है, जिसकी उम्र महज 27 वर्ष है, इस कैदी पर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत केस चल रहा है। इस मामले में जेल अधीक्षक युवराज सिंह मुवेल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे कैदी फरार हुआ है, वह जेल की दीवार फांदकर कैंपस से भाग गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी विनोद दीक्षित, एसडीएम बीएस कलेश, थाना प्रभारी जगदीश गोयल सहित अन्य पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता पर बलात्कार का केस दर्ज, 27 साल की महिला ने कराई एफआईआर

घटना उस समय की है, जब रोज की तरह जेल अधीक्षक जेल का निरीक्षण कर सुबह 9 बजे बाजार गए थे, इसके बाद उन्हें करीब 10 बजे जेल के गेट से फोन आया कि एक कैदी जिसका नाम संजय पिता गोविंद है वह दीवार फांदकर फरार हो गया है, ये सुनकर वे तुरंत जेल आए, इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो