script23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, आज ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे | Rahul Gandhi will walk 23 kilometers, today Omkareshwar Darshan | Patrika News

23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, आज ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे

locationखरगोनPublished: Nov 25, 2022 08:04:47 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे खेरदा गांव से शुरू हुई, जो सुबह 10.30 बजे भानरबड़ पहुंचकर रूकेगी, इसके बाद 03.30 बजे तक यात्रा का लंच ब्रेक रहेगा,

23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, आज ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे

23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, आज ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे

राहुल गांधी की यात्रा आज 23 किलोमीटर पैदल चलेगी, आज राहुल गांधी का काफिला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है। भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे खेरदा गांव से शुरू हुई, जो सुबह 10.30 बजे भानरबड़ पहुंचकर रूकेगी, इसके बाद 03.30 बजे तक यात्रा का लंच ब्रेक रहेगा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज खरगोन जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन और नर्मदा मैया का पूजन करेंगे।

खेरदा से 8 किमी पैदल चलने के बाद यात्रा ग्राम खुर्द बेड़ियाव पहुंची है। यहां मानसिंग दरबार घर के आंगन में कुर्सी पर बैठकर राहुल गांधी, प्रियंका , कमलनाथ, दिग्ग्विजयसिह चर्चा कर रहे हैं.

23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, आज ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को अलसुबह अंधेरे को चीरती हुई निकली, जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती जा रही है, वैसे वैसे उजाला होता जा रहा है, ऐसा लग रहा है, जैसे राहुल गांधी की यात्रा अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ रही है, उनमें काफी उत्साह भी नजर आ रहा है। जहां सर्द मौसम में लोग सोए रहते हैं, वहीं राहुल गांधी का काफिला पैदल चल निकला, सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी की यात्रा का तीसरा दिन शुरू हो गया।

23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, आज ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे
पाइंट-टू-पाइंट राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
-सुबह 06.00 बजे खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू हुई।
-सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं के साथ आगे बढ़ रहा काफिला।
-10.30 बजे भानरबड़ में होगा ब्रेक।
-इसके बाद बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में यात्रा प्रवेश करेगी।
-राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे।
-नर्मदा मैया की पूजा अर्चना करेंगे राहुल गांधी।
-इंदौर-इच्छापुर हाईवे से निकल रहा है राहुल गांधी का काफिला।
-भानरबड़ में विश्राम के लिए 20 हजार स्क्वायर फीट में लगा टैंट।
-25 हजार से अधिक लोगों का बन रहा भोजन।
-रात्रि विश्राम मोरटक्का में होगा।
यहां क्लिक कर लाइव देखें-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के खेरदा से अलसुबह शुरू हुई। इस यात्रा में उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चल रहे हैं, जहां से काफिला आगे बढ़ता जा रहा है, यात्रा में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जगह-जगह लोग इस यात्रा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
photo_2022-11-24_07-50-45.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो