scriptहाथ में तिरंगा लेकर मोरटक्का से निकले राहुल-प्रियंका, साथ में दौड़ पड़ा कांग्रेस का काफिला | Rahul-Priyanka came out of Mortakka with tiranga in hand | Patrika News

हाथ में तिरंगा लेकर मोरटक्का से निकले राहुल-प्रियंका, साथ में दौड़ पड़ा कांग्रेस का काफिला

locationखरगोनPublished: Nov 26, 2022 07:10:25 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथ में तिरंगा लिए चल दिए तो उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में साथ चल रहे कांग्रेस नेताओं का काफिला भी चल दिया.

हाथ में तिरंगा लेकर मोरटक्का से निकले राहुल-प्रियंका, साथ में दौड़ पड़ा कांग्रेस का काफिला

हाथ में तिरंगा लेकर मोरटक्का से निकले राहुल-प्रियंका, साथ में दौड़ पड़ा कांग्रेस का काफिला

खरगोन. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शुरू हो गया है, अलसुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथ में तिरंगा लिए चल दिए तो उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में साथ चल रहे कांग्रेस नेताओं का काफिला भी चल दिया, शनिवार सुबह मोरटक्का से यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें नर्मदा नदी का पुल पार कर यात्रा ने बड़वाह विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेज रफ्तार से चल रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को उनके साथ चलने के लिए दौड़ सी लगानी पड़ रही है। आईये जानते आगे के दिनों में कहां कहां पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा।
26 नवंबर- महू
-मोरटक्का से सुबह 6.00 बजे यात्रा की शुुरुआत।
-सुबह 10.30 बजे मानिहार में लंच ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे उमरिया चौकी से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.00 बजे बलवादा के मायापुर धाम मंदिर में ब्रेक।
-शाम 07.00 बजे महू में बाबा डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर आमजन से चर्चा करेंगे।
-दशहरा मैदान महू में रात्रि विश्राम।
27 नवंबर – इंदौर
-सुबह 6 बजे दशहरा मैदान महू से यात्रा प्रारंभ होगी।
-सुबह 10 बजे राऊ के समीप एयू सिनेमा के यहां लंच ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे राऊ से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे राजबाड़ा इंदौर में ब्रेक।
-शाम 07.30 बजे खालसा स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा का फस्र्ट कॉन्सर्ट
-खालसा कॉलेज इंदौर में रात्रि विश्राम।
28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक रहेगा।

29 नवंबर-इंदौर
-सुबह 06.00 बजे गणपति चौराहा इंदौर से यात्रा शुरू होगी।
-10 बजे बारोली गांव वैष्णव यूनिवर्सिटी सांवेर में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे कृष्णा एन्क्लेव उज्जैन मार्ग से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे ताराना में ब्रेक।
-सांवेर में रात्रि विश्राम।
30 नवंबर-सांवेर
-सुबह 6.00 बजे सांवेर ये शुरू होगी यात्रा।
-सुबह 10.00 बजे निनोरा में ब्रेक।
-शाम 4 बजे सामाजिक न्याय परिसर उज्जैन में आमसभा।
-गुरू संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में रात्रि विश्राम।

01 दिसंबर -उज्जैन
-सुबह 06.00 बजे आरडी मेडिकल कॉलेज से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.00 बजे नजरपुर गांव में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे घटिया बस स्टैंड से शुरू।
-शाम 06.30 बजे घोसला फाटा पर ब्रेक।
-स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर आगर में रात्रि विश्राम।
02 दिसंबर-सुमराखेड़ी
-सुबह 06.00 बजे स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री से शुरू।
-सुबह 10.00 बजे सुमराखेड़ी में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे सुमराखेड़ी जोड़ से यात्रा की शुरूआत।
-शाम 06.30 बजे आगर छावनी में ब्रेक।
-काशी बडिया आगर में रात्रि विश्राम।


03 दिसंबर-महुडिय़ा
-सुबह 06.00 बजे बस स्टॉप महुडिय़ा से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.30 बजे अमला शिवाय होटल के समीप ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे जैन मंदिर सुसनेर से शुरू।
-शाम 06.30 बजे मंगेशपुरा चौराहे पर ब्रेक।
-अन्नपूर्णा ढाबा लाला खेड़ी में रात्रि विश्राम।

4 दिसंबर-सोयतकलां
-सुबह 06.00 बजे अन्नपूर्णा ढाबा से यात्रा की शुरूआत।
-सुबह 10.00 बजे सोयतकलां में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे गल्र्स हॉस्टल के पास से यात्रा शुरू।
-शाम 06.30 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोंगरगांव में ब्रेक।
इसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी, यहां छांवली चौराहा राजस्थान में रात्रि विश्राम रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो