scriptसुबह नौ बजे जैसे ही बजी रामायण की धून, लोगों ने लगाई टीवी सेट पर टकटकी, एक घंटा जमे रहे | Ramayana is being broadcast again | Patrika News

सुबह नौ बजे जैसे ही बजी रामायण की धून, लोगों ने लगाई टीवी सेट पर टकटकी, एक घंटा जमे रहे

locationखरगोनPublished: Mar 28, 2020 08:33:57 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

-जनता की डिमांड पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने किया रामायण का प्रसारण

Ramayana is being broadcast again

जनता की डिमांड पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने किया रामायण का प्रसारण

खरगोन.
सीता राम चरित अति पावन, मधूर सरस अरु अति मन भावन….। शनिवार सुबह ९ बजे टीवी पर जैसे ही यह चौपाई संगीतमयी धून के साथ गंूजी तो परिवारों ने सारा कामकाज छोड़ा और टीवी सेट के सामने बैठ गए। माहौल वैसा ही बना जैसे ३३ साल पहले २५ जनवरी १९८७ को पहली बार इस सीरियल का प्रसारण हुआ था। जोश वहीं था लेकिन कमी यह थी कि केवल परिवार सदस्यों ने ही इसे एक साथ देखा।
मास्टर कॉलोनी दीवाकर साक्य ने बताया जब से उन्हें यह जानकारी मिली है कि रामायण का प्रसारण फिर से किया जा रहा है तो वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह ८.३० बजे से ही टीवी ऑन किया और चैनलों की भीड़ में गुम दूरदर्शन का सर्च किया। परिवार के शुभम, कुणाल व नेहा ने कहा- जब पहली बार इसका प्रसारण हुआ था तब वह छोटे थे। पापा-मम्मी से इसके क्रेज के बारे में सुना था, पहली बार पर्याप्त समय देकर पहला प्रसारण देखा। परिवार सदस्यों ने कहा- इसे पूरा देखेंगे। प्रसंगों को डायरी में उतारेंंगे।
रात को भी होगा प्रसारण
रामायण सीरियल का प्रसारण सुबह ९ से दस बजे तक वह रात को ९ से दस बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि जब से लॉक डाउन के आदेश हुए हैं तब से ही सोशल मीडिया पर रामायण के प्रसारण को लेकर मांग की जा रही थी।
33 साल पहले हुआ था प्रसारण
रामायण सीरियल का निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानन्द सागर ने किया था। कुल 78 कडिय़ों के यह धारावाहिक बना था। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। पहला धारावाहिक 25 जनवरी 1987 को हुआ था और आखिरी 31 जुलाई 1988 को।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो