दुर्घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पहुंचकर क्रेन को जब्त किया। जिसे मोरटक्का चौकी पर खड़ा किया है। घटना के चलते कुछ देर तक पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दामाद और बेटी को भी साथ चलने का बोला था मृतका के दामाद योगेश कौशल ने बताया की हर वर्ष नवरात्रि में कुलदेवी के दर्शन के लिए जाते थे। शनिवार को हमें भी साथ में ले जाने का बोल था। लेकिन किसी वजह से नहीं जा पाए। मृतका की दो विवाहित बेटियां है। जबकि बेटा जबलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहा है। दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ।
मामला दर्ज किया
मामला दर्ज किया
हादसे में महिला की मौत हुई। शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा है। क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकाश वास्कले, थाना प्रभारी बड़वाह