scriptरस्सी से गोडाउन की छत पर चढ़े, ले गए तेल के डिब्बे | Rope climb on the roof of the Godown, carried oil cans | Patrika News

रस्सी से गोडाउन की छत पर चढ़े, ले गए तेल के डिब्बे

locationखरगोनPublished: Aug 02, 2015 11:50:00 pm

इन दिनों नगर
में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोर पुलिस की नाक के नीचे कभी
दिनदाहड़े

khargone

khargone

सनावद।इन दिनों नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोर पुलिस की नाक के नीचे कभी दिनदाहड़े तो कभी रात में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे और पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने के बजाय मूक बनकर बैठी है।


शनिवार-रविवार की रात को एसोसिशएन चौक स्थित किराना व्यापारी जितेंद्र जैन के गोडाऊन अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से तेल से भरे डिब्बे सहित अन्य सामान चुरा ले गए। करीब 15 हजार रूपए की चोरी हुई है। जितेंद्र ने बताया कि वह सुबह गोडाउन पर बाइक लेने के लिए गए थे। इसी दौरान अंदर के दरवाजे खुले पड़े हुए थे।


शंका होने पर अंदर जाकर देखा तो गोडाउन के अंदर बने कमरों में सामान बिखेरा हुआ था। वहीं ताले टूटे पड़े हुए थे। कुछ सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद ब्रजकिशोर कश्यप मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया।

रस्सी से चढ़े थे छत पर


जैन ने बताया कि बदमाश रस्सी के सहारे गोडाउन के पीछे से छत पर चढे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रस्सी को छत के पीछे बंधी हुई छोड़ गए थे। लगातार हो रही चोरियों से शहर के लोगों में रोष व्याप्त है।

लोगों का आरोप है कि चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे है लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ना तो दूर चोरियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो