scriptभीकनगांव में पुरानी रंजिश में सदर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, बाजार बंद | Sadar shot in Bhikangaon | Patrika News
खरगोन

भीकनगांव में पुरानी रंजिश में सदर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, बाजार बंद

मौसंबी चौक की घटना, हमलावर ने थाने में किया सरेंडर, तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू

खरगोनJul 03, 2020 / 02:57 pm

हेमंत जाट

Sadar shot in  Bhikangaon

घटना के चलते भीकनगांव में तैनात पुलिस बल

खरगोन.
जिले के भीकनगांव शहर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारने की घटना हुई। इसमें मंसूर पठान नगर सदर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं हुआ। वही विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार शहर के मौसंबी चौक पर उक्त घटना हुई। जिसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में स्थिति बिगडऩे लगी। जिसकी सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। एसपी शैलेंदसिंह चौहान भी भीकनगांव पहुंचे। एसपी ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में। हमलावर को रांउडअप किया है।
धारा 144 लागू, बाजार हुआ बंद
विवाद के चलते तनाव बढऩे की आशंका में पुलिस द्वारा भीकनगांव में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके चलते समूचा बाजार बंद हो गया है। मौके पर एएसपी जितेंद्र पंवार सहित एसडीओपी और टीआई तैनात होकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई थी कहासुनी
पिछले दिनों भीकनगांव पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। जहां घायल और दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को हुई घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। घायल के भाई सईद पठान ने खरगोन में मीडिया के सामने कहा कि उन्हें और उनके भाई को कुछ लोगों ने देख लेने और जान से मारने की धमकी दी थी।
जांच कर रहे हैं
विवाद का पता लगा रहे हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अभी कुछ बता नहीं सकता। जांच कर रहे हैं।
जितेंद्र पंवार, एएसपी खरगोन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो