scriptशिवडोला विशेष- तड़के चार बजे हुआ भगवान सिद्धनाथ का अभिषेक, 9 बजे गर्भगृह में हुई आरती | Shivdola Special News in khargone | Patrika News
खरगोन

शिवडोला विशेष- तड़के चार बजे हुआ भगवान सिद्धनाथ का अभिषेक, 9 बजे गर्भगृह में हुई आरती

मंदिर से पालकी में विराजित होकर भगवान सिद्धनाथ और भगवान महाबलेश्वर महादेव शहर के लिए निकले, 11 बजे भावसार मोहल्ला परिसर पहुंचे, यहां से मुख्य झांकी में विराजित हुए भगवान

खरगोनAug 17, 2019 / 11:08 am

हेमंत जाट

Shivdola Special News in khargone

सिद्धनाथ महादेव की आरती करते श्रद्धालु

खरगोन.
अधिष्ठाता भगवान सिद्धनाथ महादेव शनिवार १०.३० बजे प्रजा का हाल जानने के लिए भावसार मोहल्ला स्थित महादेव मंदिर से निकले। इसके पूर्व तड़के चार बजे मंदिर में भगवान का अभिषेक पूजन हुआ। ९ बजे गर्भगृह में आरती हुई। इसके बाद शृंगारित पालकी में भगवान सिद्धनाथ और भगवान महाबलेश्वर महादेव को विराजित किया गया। मंदिर से निकली पालकी 11 बजे भावसार मोहल्ला परिसर पहुंची है। यहां भी महाआरती की गई। इसके बाद भगवान को सुसज्जजित झांकी में विराजित किया गया है। भगवान यहां से नगर भ्रमण के लिए निकले हैं। शिवडोला दोपहर १ बजे तक बावड़ी बस स्टैंड पर आने की उम्मीद है।
सार्वजनिक श्रावण मास समारोह समिति सिद्धनाथ महादेव मंदिर भावसार मोहल्लला खरगोन के प्रवक्ता प्रकाश भावसार ने बताया शिवडोला का यह 51वां वर्ष है। भक्त व भगवान के स्वागत में समूचा शहर शिवमय हो गया है। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। समूचा शिवडोला मार्ग भगवा पताकाओं व बैनर-पोस्टर से पटा है। मार्ग पर लगे सेवा स्टॉल पर भोग बनकर तैयार हैं। भोग की खुशबू से पूरा नगर महक उठा है। शिवभक्तों के स्वागत में यहां 80 से अधिक सेवा मंच सज गए हैं।
तड़के चार बजे हुआ पूजन
शनिवार सुबह चार बजे समिति पुजारी पंडित राजू महाराज पगारे के आचार्यत्व में सिद्धनाथ महादेव मंदिर स्थापनकर्ता मल्लीवाल परिवार के गुलाबंचद भावसार, परिजन एवं शिवडोला समिति पूजा.अर्चना, अभिषेक किया। इसके बाद भक्त वत्सल भगवान सिद्धनाथ महादेव से नगर भ्रमण का आह्वान किया गया।
नगाड़ों की गंूज से गंूजायमान हुआ भावसार मोहल्ला
भगवान की आरती के बाद उन्हें पालकी में बैठाकर भावसार मोहल्ला स्थित धर्मशाला तक लाया गया। यहां पालकी की अगवानी रूद्राक्ष मित्र मंडल ने की। मंडल के 21 नगाड़ों, झांझ, मंजिरा, शंखनाद से पूरा क्षेत्र गंूज उठा। पुष्पवर्षा के साथ पालकी यात्रा भावसार धर्मशाला परिसर पहुंची है।
21 झांकी औँर 16 लोकनृत्य दल तैयार
शिवडोला में 21 झांकी, 16 लोकनृत्य दल, पांच अखाड़ेे, 10 ढोल.ताशा दल, दो घुड़सवार, एक नगाड़ा दल, दो म्यूजिक ग्रुप, लेजर लाइट शो आए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रस्तुतियां भी होगी। शहनाज अख्तर दोपहर १२ बजे तक शहर पहुंचेगी। वे भी प्रस्तुति देगी।

Home / Khargone / शिवडोला विशेष- तड़के चार बजे हुआ भगवान सिद्धनाथ का अभिषेक, 9 बजे गर्भगृह में हुई आरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो