scriptनारेबाजी कर पुतले से झूमाझटकी | Swinging news khargone | Patrika News

नारेबाजी कर पुतले से झूमाझटकी

locationखरगोनPublished: Jan 22, 2019 01:18:53 am

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधी तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग

khargone news

khargone news

खरगोन. सोमवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा पर उग्र प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री कमलनाथ व प्रदेश सरकार के पुतले फूं के। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं पार्टी नेताओं की निर्मम हत्याओं पर रोष जताते हुए अपराधी तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देशानुसार पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौहान, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, सीसीबी अध्यक्ष रणजीत डंडीर, प्रकाश रत्नपारखी, राजेंद्र राठौर, नंदा ब्राह्मणे, लक्ष्मण इंगले, नपाध्यक्ष विपिन गौर, कन्हैया कोठाने, रवि जायसवाल आदि ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कमलनाथ सरकार की भत्र्सना की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा जिला कार्यालय से रैली के रूप में श्रीकृष्ण टॉकिज चौराहा पहुंचे। जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा भाजपा नेताओं व आमजन की हत्याएं निंदनीय और असहनीय हैं। प्रदेश सरकार समस्त अपराधिक घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाए अन्यथा भाजपा उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 22 जनवरी को बलवाड़ी पहुंचेंगे।
तीन पुतलों के साथ ऐसे चला ड्रामा
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पुतले से झूमाझटकी हुई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही तीन पुतले लेकर आए थे। सबसे पहले पुतले को जलाने के समय पुलिस जवानों ने पुतले पर पानी डाल दिया और उसे छीनकर ले गई। फिर कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला निकाला जिसे जलाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस जवानों ने रेत और मिट्टी डालकर बुझा दिया। जब भाजपा कर्ताकर्ता कार्यालय जाने का बोलकर निकले तो पुलिस ने समझा अब मामला शांत हो गया लेकिन कार्यकर्ताओं ने नपा परिसर के सामने तीसरा पुतला जला दिया।
दिखाने के लिए खड़ी थी फायर बिग्रेड
सोमवार को पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर फायर ब्रिगेड भी खड़ी थी। लेकिन यह सिर्फ शोभा के लिए खड़ी थी क्योंकि इस फायर ब्रिगेड का कर्मचारी नपा अध्यक्ष को देखकर नीचे उतर गया। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच ट्रॉफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। दोनों एक तरफ तो पुतलों को संभालने में लगी थी दूसरी तरफ ट्रॉफिक व्यवस्था संभाल रही थी। इस दौरान जाम की स्थिति भी बनी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो