एसपी इंदौर रेफर
शहर में रविवार को दो पक्षों में विवाद, पथराव और आगजनी की घटना के बाद
सोमवार सुबह पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकृत बयान डीआईजी तिलकसिंह ने दिया। उन्होंने बताया चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। रविवार को एसपी सिद्धार्थ चौधरी, 6 पुलिसकर्मी सहित करीब 24 घायल हुए है। डीआईजी ने मीडिया बताया सम्पूर्ण कस्बे में कफ्र्यू लगा दिया है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब 400 का अतिरिक्त फोर्स आ गया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर पर गोली लगी है। निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उपद्रवियों की सर्चिग की जा रही है। फिलहाल करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया है। रात 2 बजे के बाद कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है।

कफ्र्यू के साइड इफैक्ट, परेशार हुए लोग
कफ्र्यू के कारण आम लोगों की खासी परेशानी हुई। शहर से जरूरी कामों के लिए आने वाले लोगों को सुखपुरी तक पैदल जाकर बस पकडऩा पड़ी। सबसे ज्यादा परेशान महिलाओं को होना पड़ा। देवेंद्र सेन ने बताया उन्हें मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने रायबिड़पुरा जाना था, लेकिन कोई साधन नहीं मिला। उधर, कई इलाकों में दूध, सब्जी वाले भी नहीं पहुंच पाए।

मेडिकल इमरजेंसी पर निकल सकते हैं बाहर, उसके लिए भी अनुमति
कलेक्टर ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि शहर में लागू कफ्र्यू के दौरान केवल मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। किसी को मेडिकल इमरजेंसी होने पर अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी रोहित अलावा, थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई से संपर्क करना होगा।

पसरा रहा सन्नाटा, केवल पुलिस वाहनों के सायरन सुनाई दिए
सोमवार का सूरज सन्नाटा लेकर आया। कफ्र्यू के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखा। केवल पुलिस वाहनों के सायरन ही सुनाई दिए। कचरा वाहनों पर लगातार अनाउंसमेंट कराया गया। चौराहों पर तैनात पुलिस बल बाहर निकलने वालों से पूछताछ करती नजर आई।