scriptयहां नहीं है कोरोना का डर, क्योंकि लोगों ने निकाला है गजब का तोड़… | The corona virus | Patrika News

यहां नहीं है कोरोना का डर, क्योंकि लोगों ने निकाला है गजब का तोड़…

locationखरगोनPublished: Mar 16, 2020 07:44:46 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

कोरोना से डरो ना :
जिला दवा व्यापार संघटन बनवाएगा लट्ठे से थ्री लेयर मॉस्क, स्प्रीड में पानी मिलाकर बनवाएंगे हेंड क्लिनर , मॉस्क और सेनेटाइजर की डिमांड को देखते हुए संघटन ने निकाला बीच का तोड़, सहमति के लिए होगी जिला स्तरीय बैठक, दो दिन में लेंगे निर्णय

The corona virus

खरगोन. जिला अस्पताल में स्टॉफ इस तरह मॉस्क लगाकर ड्यूटी कर रहा है।

खरगोन.
चीन से निकला कोरोना वायरस इन दिनों हर किसी को खौफजदा कर रहा है। लेकिन उसका कहर देसी जुगाड़ के आगे फेल है। फिलहाल वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बाजार में मॉस्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ी हैं। आलम यह है कि मांग के मुकाबले यह सामान बाजार में उपलब्ध ही नहीं हो रहा है। मिल भी रहा है तो इसके लिए लोगों को भारी रकम चुकाना पड़ रही है। आम जनता को राहत मिले और कोरोना का खौफ भी न हो इसके लिए जिला दवा व्यापार संघटन इसका जोरदार तोड़ निकाला है।
संघटन के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र छाजेड़ ने बताया डिमांड पूरी करने व कम दाम पर मॉस्क उपलब्ध कराने के लिए संघटन स्थानीय दर्जियों से लट्ठे के थ्री लेयर वाले मॉस्क तैयार कराएगा। इसके लिए कुछ टेलरों से बात की है। इसके अलावा सेनेटाइजर की जगह स्प्रीड (इंजेक्शन लगाते समय उपयोग होने वाला केमिकल) में पानी मिलाकर इसका उपयोग हेंड क्लिनर (हाथ धोना) के रूप में भी किया जा सकता है। यह विकल्प सस्ते भी है और संक्रमण से लडऩे के लिए कारगर भी। इन दोनों मुद्दों पर दो-तीन दिन में संघटन सदस्यों की बैठक लेंगे। सहमति बनी तो जल्दी ही बाजार से मॉस्क और सेनेटाइजर का तोड़ बाजार में आ जाएगा।
अभी ऐसे हैं हालात : घर से दफ्तर तक मॉस्क का उपयोग
लोगों में कोरोना का उर इस कदर छाया है कि अब घरों के अंदर भी लोग मॉस्क लगाने को मजबूर हैं। गृहिणी बिंदू योगी, रेणूका वर्मा, दिप्ती तिवारी आदि ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक घर का हर सदस्य मॉस्क लगा रहा है। कीचन में खाना बनाना हो या रुटिन के काम करना हो, मॉस्क के बगैर कुछ नही करते। पीजी कॉलेज के विद्यार्थी सिद्धार्थ गुप्ता, दिनेश मंडलोई, राकेश वर्मा आरती मेहरा, अश्विनी आदि ने बताया घर से बाहर निकलते ही मॉस्क लगाना पड़ रहा है। उधर जिला अस्पताल का स्टॉफ भी मॉस्क लगाकर काम कर रहा है।
बाजार की स्थिति : बाजार में बढ़ी मॉस्क और सेनेडाइजर की डिमांड
जिला दवा व्यापार संघटन के सचिव व मेडिकल संचालक शैलेष महाजन ने बताया बीते १५ दिनों में मॉस्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ी है। हालांकि सेनेटाइजर का उपयोग अभी तक इतना सामने नहीं आया। इसलिए मेडिकल संचालक दो-चार पीस ही रखते हैं। लेकिन अब डिमांड बढऩे से संघटन इसका तोड़ निकालने में लगा है।
सुरक्षा के लिए कदम : शहर में एंटी लार्वा का छिड़काव
शहर के ३३ वार्डों में नगरपालिका एंटी लार्वा व कीटनाशक का छिड़काव कर रही है। सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने बताया इसके लिए एक विशेष टीम बनाई है जो एंटी लार्वा के साथ गली-गली डस्टिंग पाडर का छिड़काव कर रहे हैं।
सतर्कता : जनसुनवाई हुई स्थगित
कोरोना वायरस के चलते मंगलवार को लगने वाली जनसुनवाई भी कलेक्टर ने स्थगित कर दी है। तर्क किया है कि यहां भी बड़ी संख्या में लोग समस्याएं लेकर आते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए समस्याओं का समाधान अब कुछ समय तक ऑनलाइन होगा। आवेदक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो