scriptयहां कर्मचारियों की नहीं सुन रही सरकार, भगवान के सामने सुनाया दुखड़ा | The government is not listening to the employees here | Patrika News

यहां कर्मचारियों की नहीं सुन रही सरकार, भगवान के सामने सुनाया दुखड़ा

locationखरगोनPublished: Jul 31, 2021 07:36:43 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल १०वें दिन किया अनोखा प्रदर्शन

The government is not listening to the employees here

खरगोन. भगवान नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में कर्मचारियों ने रखा ज्ञापन।

खरगोन.
जब किसी का काम न बनता हो तो वह अंत में भगवान की शरण में ही आता है। अपनी दुख, तकलीफ उन्हें सुनाता है। यह बातें सामान्य है लेकिन सरकारी तंत्र में यदि खामी हो और इसकी शिकायत भगवान से की जाए तो सुनने में अजीब लगता है। लेकिन ऐसी ही शिकायत शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने भगवान नीलकंठेश्वर से की है। बाकायदा भगवान के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है। कर्मचारियों ने हाथ जोड़कर भगवान से कहा, हे! प्रभु हरो संताप। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही। आप सरकार को सद्बुद्धि दें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक सीमा निगवाल ने बताया सावन के माह में ज्ञापन भगवान भोलेनाथ को दिया गया है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वह सरकार के नुमाइंदों को सद्बुद्धि दें कि पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करें।
कल फोड़ेंगे मटका
मंच प्रवक्ता नीरज अमझरे ने बताया सोमवार को अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा जनपद पंचायत प्रांगण परिसर में काले मटके लाकर फोड़े जाएंगे। हड़ताल में सभी 18 विभागों के अध्यक्ष प्राविन्द येसीकर, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र दुबे, देवेश त्रिपाठी, सुभाष यादव, मुबारिक खान, अशोक पटेल, सुनील सिंह करोरिया, धर्मेंद्र दुबे, रूपेश गुप्ता, विशाल सोहनी, प्रदीप सोलंकी, अर्चना कुम्हरे, गणेश कानूनगो, रवि जैन, संदीप नागर, अनिल नामदेव, अखिलेश शुक्ला, विकास जोशी, श्याम रघुवंशी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो