और इधर, शहर में तीन स्थानों पर शुरू हुए पुलिस सहायता केंद्र
उपद्रव के बाद शहर में चौकसी बढ़ी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। आगामी दिनों में अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कंसने के लिए प्रशासन ने शहर में तीन स्थानों पर पुलिस चौकियां व एक थाना स्थापित करने की बात कही है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस सहायता केंद्र शुरू कर दिए हैं, यहां जवानों की तैनाती की गई है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया अस्थायी रूप से टेंट लगाकर 3 चौकियां शुरू की हैं। यह चौकियां संजय नगर, त्रिवेणी मंदिर और आनंदनगर में स्थापित है। जल्दी ही एक ओर थाना तैयार किया जाएगा। अभी दो लाख आबादी वाले शहर पर एक ही थाना है। मेनगांव थाने का पुलिस सहायता केंद्र जैतापुर में स्थापित है, उसे भी अब तक चौकी का दर्जा नहीं मिला है। एक अतिरिक्त थाना व तीन चौकियां स्थापित होने से भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।