खरगोन में पहली बार होने जा रहा है यह आयोजन, दिख रहा उत्साह
-पहली बार श्री गौर राधा गोपीनाथ मंदिर में निकलेगी, डेढ घंटे में सवा किमी चलेगी जगन्नाथ रथयात्रा
खरगोन
Updated: June 27, 2022 08:58:25 am
खरगोन
जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर गोपालपुरा-राजपुरा रोड स्थित श्रीगौर राधा गोपीनाथ मंदिर में पहली बार जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। जिले में महेश्वर के बाद खरगोन क्षेत्र में यह इस्कॉन मंदिर में पहली बार रथयात्रा का आयोजन होगा। 3 जुलाई को शाम चार बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक रथयाता मंदिर क्षेत्र में लगभग सवा किलोमीटर का भ्रमण कर लौटेगी। खरगोन में पहली बार ऐसा आयोजन होने जा रहा है जिसे लेकर शहरवासी उत्साहित है। इसकी तैयारियां की जा रही है। उम्मीद है आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ लेंगे। इसे लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
मंदिर संस्थापक डॉ श्याम सुंदर महाजन ने बताया यहां के मंदिर में पहली बार जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हो रहा है। श्री जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा को रथ में विराजित कर भ्रमण कराया जाएगा। यह यात्रा श्रीगौर राधा गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर वहीं आकर समापन होगा। मंदिर की भी तीन परिक्रमा होगी। इसके बाद मंडली का कीर्तन होगा। शाम पौने 7 बजे से गौरी देशमुख का शास्त्रीय नृत्य होगा। उसके बाद गौर आरती व नरसिंह आरती होगी। यहां जगन्नाथ कथा भी होगी।
200 से ज्यादा जगह निकलती हैं
डॉ. महाजन बताते हैं जगन्नाथ रथयात्रा वैकुंठ की संस्कृति है। शास्त्रों में यह भगवान श्रीकृष्ण का अत्यंत दयालु स्वरूप माना गया है। विश्व में 200 से ज्यादा इस्कॉन मंदिरों में यात्रा का आयोजन होता है। मलेशिया में एक साल में 30 व मुंबई में 12 से ज्यादा यात्राएं निकलती हैं। प्रदेश में महू, विदिशा में भी महोत्सव हो रहे हैं।
खरगोन. श्री जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा को रथ में विराजित कर भ्रमण कराया जाएगा।

खरगोन. श्री जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा को रथ में विराजित कर भ्रमण कराया जाएगा।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
