विधायक सहित भाजपा नेता पहुंचे जान्हवी के घर, परिजनों को हौसला बढ़ाया बड़वाह.
नगर की बेटी जान्हवी के सकुशल पोलैंड पहुंचने पर पिता दुर्गेश एवं मां बबिता ने राहत की सांस ली है। उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया है कि युद्ध क्षेत्र से वापस लौटना एक नए जन्म से कम नही है। इन पूरे सात दिनों में रिश्तेदारों सहित परिचित स्थानीय लोग एवं कई अनजान लोग भी परेशान थे। वे लगातार संपर्क कर जाह्नवी की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। शुक्रवार को विधायक सचिन बिरला सहित भाजपा नेता जाह्नवी के घर पहुंचे और परिजनों का हौसला बढ़ाया। भारतीय छात्रों को घर वापसी लाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।विधायक ने कहा की बिटिया ने एक फाइटर की तरह बहादुरी से विषम परिस्थितियों का सामना किया और अपने दम पर यूक्रेन से बाहर निकली। जब भी जाह्नवी बड़वाह आएगी वे उससे मिलने जरुर आएंगे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर, लक्ष्मण काग आदि मौजूद थे।

तबीयत खराब, जल्द भारत पहुंचने की गुहार पोलैंड में भारतीय सरकार द्वारा जाह्नवी को एक होटल में ठहराया गया है। जिसमें अन्य कई भारतीय छात्र भी रुके हुए हैं।लेकिन ठंड में भूखे प्यासे कई घंटों तक खड़े रहने नींद एवं थकान के कारण जाह्नवी की तबीयत खराब है।चूंकि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र होने के कारण वापसी में समय लग सकता है। लेकिन तबीयत खराब होने पर जल्द भारत वापसी के लिए भारतीय एंबेसी को आवेदन भी दिया है।
केजी-फोटो
बड़वाह। जान्हवी यादव के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा नेता।