मध्यप्रदेश में सबसे गरम खरगौन है, बुधवार को भी यहां का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल खरगौन में लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए रतलाम, राजगढ़, खंडवा, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शाजापुर और आगर जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। इधर, खरगोन और बड़वानी की सड़कों पर लाकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। शाम के समय ही चहल-हल नजर आ रही है।
यह भी पढ़ेंः
भीषण गर्मी में आसमान से गिरने लगे पंछी, 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बड़वानी में भी टूटेंडे रिकार्ड
बड़वानी में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रात्रि का तापमान भी 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इस बार अप्रैल माह से ही गर्मी अपने शबाब पर पहुंच गई है। मई में इसमें खासी बढ़ोतरी होने लगी है। इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ने लगा है। दोपहर में बाजार व सड़कों पर लॉकडाउन जैसा नजारा लगने लगा है। मंगलवार सुबह 10 बजे तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। इसके बाद 11 बजे से तेज धूप खिली। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाजार से लेकर मार्गों पर खासा सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं गर्मी के तेवर के चलते दिन के अलावा लोगों को रात्रि में भी राहत नहीं मिल रही है। गर्म हवाएं जनजीवन ममें बेचैनी बढ़ा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.8 और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया।

लू से रहें सावधान
मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए कुछ सावधानियां भी बताई है।
सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में न आएं।
हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें।
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।