script

Video: पशुपालन मंत्री की शर्मनाक हरकत, बच्चे को मार दी लात 

Published: Nov 02, 2015 10:01:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

मध्य प्रदेश की पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले ने एक रुपए की मदद मांग रहे बच्चे को ठोकर मारकर मानवता को शर्मसार कर दिया। 

मध्य प्रदेश की पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले ने एक रुपए की मदद मांग रहे बच्चे को ठोकर मारकर मानवता को शर्मसार कर दिया। 

मंत्री पन्ना में आयोजित स्वच्छता अभियान से हिस्सा लेकर लौट रहीं थीं, तभी यह बच्चा उनके पैरों में गिर गया और एक रुपया मांगने लगा।

मंत्री से पिटाई के बाद सुरक्षा कर्मी भी बेदर्दी से पेश आया और उसने बच्चे को घसीटकर किनारे कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री के खिलाफ खासा गुस्सा है। 

आम आदमी पार्टी ने महदेले को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने प्रदर्शन करने और बाल आयोग में शिकायत करने को कहा है।

विवादों की ‘कुसुम
 मंत्री ने कहा था, यदि वन महकमा शेर पालने का लाइसेंस देता है तो सबसे पहले मैं अपने पन्ना स्थित फार्म हाउस में शेर पालूंगी।

 सूखे से हुई फसलों की बर्बादी से दुखी किसानों के जख्मों पर हाल ही में मरहम लगाने गई कुसुम ने किसानों को कायर बताया था। 

 महदेले ने कहा था कि अंडा मुर्गी के शरीर से निकलता है और दूध गाय के शरीर से। दोनों शाकाहारी नहीं हैं।


ट्रेंडिंग वीडियो