scriptविवाहित महिला ने नर्मदा पुल से छलांग लगाकर की खुदकुशी | woman suicide by jumping off Narmada bridge | Patrika News

विवाहित महिला ने नर्मदा पुल से छलांग लगाकर की खुदकुशी

locationखरगोनPublished: Jul 11, 2021 03:37:23 pm

मामूली विवाद में उठाया कदम, गोताखोरों की मदद से निकाला शव

woman suicide by jumping off Narmada bridge

शव को नाव में रखकर बाहर लाते गोताखोर।

खरगोन
नगर में नर्मदा नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुल को जरिया बना लिया है। शनिवार को कसरावद की महिला ने पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना दोपहर 12 बजे के लगभग की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कसरावद के टकारा मोहल्ले की 25 वर्षीय विवाहित मोनिका पति लोकेन्द्र वर्मा ने घरेलू विवाद जान ने दी। सुबह पति के साथ झगड़ा होने के बाद महिला पुल पर पहुंची। जहां उसने रेलिंग के पास चप्पल उतारी और मोबाइल रखकर छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर मंडलेश्वर पुलिस ने नाविकों की मदद से खोजबीन शुुरु की। करीब एक घंटे की प्रयास के बाद शव को निकाला गया, जो चट्टान में अटक गया था। मृतका का दो साल का बच्चा भी हैं। शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा है। पुलिस के अनुसार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया।
मायके पक्ष के बयान के बाद पीएम

मृतका का मायका अलीराजपुर है और ससुराल कसरावद में है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई। जिनके आने के बाद बयान होंगे और फिर पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द किया जाएगा। पीएम रविवार सुबह होने की बात पुलिस ने बताई।

सुसाइड पाइंट बनने से लगातार घटनाएं
वरिष्ठ अभिभाषक संजीव मोयदे ने कहा कि नर्मदा नदी के इस पुल पर इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है ओर कुछ लोग जान भी गंवा चुके है। यह सुसाइड पाइंट बन गया है। पिछले वर्षो से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने प्रशासन से पुल पर लोहे की जाली लगाने की मांग भी की। किंतु इस ओर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है ओर ना ही जनप्रतिनिधि गंभीरता दिखा रहे हैं। एमपीआरडीसी अधिकारियों का कहना है कि पुल पर जाली का बजट बहुत महंगा है, जो संभव नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो